Varanasi चौबेपुर। काशी को अपराध मुक्त बनाने, महिला उत्पीड़न को रोकने व अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए रविवार को सयुंक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एलिजरसन ने चौबेपुर के बनकट स्थित कौसल्या बैंक्विट हाल में रविवार सुबह चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि पहली बार ग्रिवांस सेल के माध्यम से लोगो की समस्याएं सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अपने ऑफिस मे बैठक कर पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे इसमें जो भी समस्या है उसको निपटाएंगे लोगो को ऑफिस आने की जरूरत नहीं है।

Varanasi: हमारे पास न्याय के लिए आती है महिला पीड़ित
महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज (Varanasi) को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। नारी कोई भी हो, सभी का सम्मान होना चाहिए। महिलाओं का इज्जत सम्मान जरूरी है रोजाना 20 से 25 महिला पीड़ित हमारे पास न्याय के लिए आती है।महिलाओं को जो छेडेगा वह जरूर जेल जाएगा जन चौपाल आयोजित होने से लोगों से रूबरू होने का मौका मिलता है।

काशी (Varanasi) को अपराध मुक्त करना मेरा लक्ष्य है, बाबा भोले की नगरी काशी में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।न्याय के लिए भटक रहे जो भी पीड़ितो की समस्या है,चौपाल लगा कर उनको संबंधित थाने से ही निपटाया जाए ऐसा मेरा प्रयास है।इसके अलावा उन्होंने लोगों से गौ कसी,गांजा चरस, स्मैक आदि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के संबंध में जानकारी होने पर सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लिया जाए, जिससे थाना व कचहरी जाने से बचा जा सके। बाद में उन्होंने बारी बारी से ग्रामीणों की समस्याओं (Varanasi) को सुना.फरियादियों द्वारा कुल तेरह मामलो के शिकायती पत्र दिया गया जिसमें मौके पर तीन मामले का निस्तारण कर दिया गया।


Comments 1