Bareka: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में इस वर्ष भी छठ पूजा का पर्व धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बरेका के सूर्य सरोवर पर तीन दिवसीय छठ पूजन के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत का पारण किया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच छठ मइया और भगवान भास्कर के प्रति अपार आस्था और भक्ति दिखाई दी।

पर्व के तीसरे दिन, व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने निर्जला व्रत रखते हुए अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। अंतिम दिन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया गया और प्रसाद ग्रहण किया। बरेका सूर्य सरोवर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इस भव्य आयोजन में धार्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
Bareka: सुरक्षा और व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा दल और जिला भारत स्काउट गाइड के सदस्य (Bareka) आयोजन स्थल पर तैनात थे। इन सभी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाई। पूजा समिति के सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

बरेका (Bareka) छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सी.के. ओझा, महामंत्री अजय आर., और अन्य पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, सुरक्षा बलों, और समिति सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।


Comments 1