Varanasi: भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राहुल गांधी के कथित अमर्यादित व्यवहार के विरोध में उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। गिरजाघर स्थित गीता मंदिर के पास प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

Varanasi: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया यह आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी ने संसद भवन में भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी को धक्का देकर चोटिल किया। उनका कहना है कि इस घटना ने न केवल सांसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि संसद भवन जैसे लोकतंत्र के मंदिर का भी अपमान किया।

प्रदर्शन (Varanasi) के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल और सोमनाथ विश्वकर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारतीय संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों के प्रति असम्मानजनक रवैया अपनाती रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 106 बार संविधान में संशोधन कर उसके मूल स्वरूप को प्रभावित किया और आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की। साथ ही, उन्होंने (Varanasi) आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को चुनाव में हराने के षड्यंत्र रचे, जिससे मजबूर होकर उन्हें राजनीति से संन्यास लेना पड़ा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की स्मृति को सम्मान देने के लिए उनके जीवन से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में स्थापित किया। 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष सदन को बाधित करने और देश को कमजोर करने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहा।