लखनऊ। अहमदाबाद से पटना वाया लखनऊ होकर आवागमन करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ की निकासी के लिए होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 09417/09418 अहमदाबाद-पटना- अहमदाबाद होली स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि अहमदाबाद से 09417 अहमदाबाद-पटना होली स्पेशल 6 मार्च (सोमवार) को एक फेरा तथा वापसी में पटना से 09418, पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल 7 मार्च (मंगलवार) को एक फेरा के लिए चलायी जाएगी।
09417 अहमदाबाद -पटना स्पेशल 6 मार्च को सुबह 9:10 बजे प्रस्थान करेगी जो नडियाद, छायापुरी, रतलाम जं०, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौरन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल होकर लखनऊ अगले दिन सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी। दस मिनट ठहराव के बाद सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी जॅ, पं० दीनदयाल उपाध्याय जं०, बक्सर, आरा, दानापुर, होते हुए पटना रात्रि 9:05 बजकर पहुंचेगी। वापसी में पटना से 09418, पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल 7 मार्च (मंगलवार) को रात्रि 11:45 रवाना होगी जो अगले दिन लखनऊ पूर्वान्ह 11:50 बजे तथा अहमदाबाद दूसरे दिन पूर्वान्ह 11:20 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी -02, एसी तृतीय श्रेणी -06, स्लीपर श्रेणी -08, सामान्य श्रेणी-04, एसएलआर/डी -01, एल डबल्यूएल आरआरएम -01 समेत कुल 22 डिब्बे लगाएं जाएंगे।
sudha jaiswal

