लखनऊ की तर्ज पर काशी में भी पोस्टर पॉलिटिक्स ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को शहर के वरुणा पुल इलाके में लगे “I Love Yogi ji & UP Police” के पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे। इन पोस्टरों को भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने लगवाया है।

इंद्रभूषण सिंह का कहना है कि प्रदेशभर में लोग अपनी तरफ से पोस्टर और बैनर लगा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को धन्यवाद देते हुए यह पोस्टर लगाए हैं।

I Love Yogi ji का पोस्टर सीएम और यूपी पुलिस को है समर्पित
I Love Yogi ji & UP police के पोस्टर पर लिखे संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ यूपी पुलिस के कामकाज की भी सराहना की गई है। इंद्रभूषण सिंह ने कहा— “हमारे मुख्यमंत्री और पुलिस, दोनों ही प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। यूपी पुलिस ने अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था मजबूत की है। ऐसे में उनका आभार जताना जरूरी है।”

2027 में जीत की ‘हैट्रिक’ का दावा
इंद्रभूषण सिंह ने पोस्टर अभियान को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़ते हुए कहा— “हमने इस पोस्टर के माध्यम से योगी जी को चुनाव में हैट्रिक लगाने की अग्रिम बधाई दी है। पिछड़े, दलित और ओबीसी ने पहले भी योगी जी का साथ दिया और 2027 में भी वही समर्थन मिलेगा। प्रदेश की जनता फिर से उनके नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

