UP: बारात की खुशियाँ कब अफरातफरी में बदल गयी, यह किसी को पता भी नहीं चला। ऐसा ही कुछ मंजर मेरठ के एक बारात में देखने को मिला। जब बारात में शामिल एक बाराती ने तमंचे से हर्ष फायरिंग किया और फायरिंग के गोली एक युवती को जा लगी, जो छत से बारात देख रही थी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। तत्काल ही उसे असपताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि युवती की मृत्यु रास्ते में ही हो चुकी थी। इस घटना के बाद अपराधी भाग निकला। हांलाकि पुलिश ने तमंचे को बरामद करते हुए एक बाराती को हिरासत में ले लिया है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दुल्हे समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
UP: बारातियों ने की कई राउंड फायरिंग
युवती की पहचान मेरठ के श्याम नगर 20 फुट रोड (UP) पर रहने वाली अक्सा के रूप में हुई है। पुलिस को इस मामले की तहरीर अक्सा के पिता ने ही दी थी। युवती के भाई अब्दुल समद ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में रहने वाले हाजी शाहनवाज के बेटे सुहेल की सोमवार को शादी थी। बारात जा रही थी। मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों से बारात को देखने के लिए बाहर निकले। बारात में शामिल लोगों ने जमकर हर्ष फायरिंग की।
इसी दौरान एक गोली अक्सा (20वर्षीय) के पेट में लगी। गोली के लगने से अक्सा के पेट से बहुत सारा खून निकला और खून के तेज बहाव के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अब्दुल ने बताया कि अगले साल ही उसके बहन की शादी होने वाली थी।
अक्सा अपने दादा यासीन के मकान की छत पर खड़ी होकर बारात की रंगत को देख रही थी। इसी दौरान उसके पेट में गोली लगी। गोली लगने के बाद तुरंत अक्शा को बागपत रोड (UP) स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि लड़की के पिता अरशद ने दूल्हे सुहेल समेत उसके भाई और अन्य के खिलाफ तहरीर दी गयी है। पुलिस (UP) ने मामले को दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
आपको बता दें कि शादी, त्यौहार या किसी अन्य उत्सव के दौरान की जाने वाली हर्ष फायरिंग गैरकानूनी। भारत में इस पर सख्त प्रतिबंध हैं क्योंकि इससे निर्दोष लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

