varanasi: प्रयागराज में माघ मास को देखने हुए संगम स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह वाराणसी में भी देखने को मिल रहा हैI ऐसे में वाराणसी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हैI वहीं रविवार की सुबह शहर के राजेंद्र प्रसाद घाट (varanasi) पर एक घटना घटित हुई, जब गंगा में स्नान के दौरान एक 25 वर्षीय महिला श्रद्धालु असंतुलित होकर गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगींI महिला के डूबता ही आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दियाI ऐसे में तत्परता दिखाते हुए मौके पर तैनात एनडीआरएफ के जवान ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बचा लियाI इसके बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर घाट पर पहुँचाया गया।
एनडीआरएफ द्वारा किए गए इस त्वरित, साहसिक एवं दक्षतापूर्ण बचाव कार्य को राजेंद्र घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा बचाव दल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
varanasi:अनाउंसमेंट करके लोगों को सतर्क किया जा रहा
बताए चलें कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम उप महानिरीक्षक वाराणसी मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में गंगा घाटों (varanasi) पर दिन-रात सतर्कता के साथ तैनात हैI किसी भी प्रकार की चुक ना होने पाए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा हैI टीम द्वारा अनाउंसमेंट करके लोगों को सतर्क भी किया जा रहा हैI एनडीआरएफ द्वारा किए गए इस त्वरित, साहसिक एवं दक्षतापूर्ण बचाव कार्य को राजेंद्र घाट (varanasi) सहित आसपास के अन्य घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा बचाव दल की भूरी-भूरी प्रशंसा कीI

