Varanasi: पिछले कुछ दिनों से वाराणसी में धुप के निकलने की वजह से मौसम साफ नजर आ रहा हैI हांलाकि शहर में करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रहा हैI जिससे सुबह और शाम में ठंडक बनी हुई हैI वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज वाराणसी (Varanasi) का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Varanasi:हवाओं का स्तर हुआ खराब
आपको बता दें कि खिली धुप से लोगों की ठंडक से रहत मिली हैI लेकिन ठंड भरी हवाओं की तेज रफ्तार से मौसम में ठंड बनी हुई हैI साथ ही शहर की हवा की गुणवत्ता में भी गिरावट देखने को मिल रहा हैI रविवार को वाराणसी (Varanasi) का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 211 तक पहुंच गया, जिसे ख़राब श्रेणी में आता हैI जिसके चलते बच्चों, बुजुर्गों व स्वांस के मरीजों के लिय हानिकारक है, इसलिए उन्हें बाहर कम निकलने और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गयी हैI
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश (Varanasi) में भी दिखाई देने लगा है। इसके चलते आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और ठंड का असर कम होगा।

