Varanasi: कोतवाली थाना क्षेत्र के कटुआपुरा स्थित मलिन बस्ती से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक दलित महिला ने एक मुस्लिम युवक पर धोखे से शादी करने और शारीरिक व मानसिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता (Varanasi) का कहना है कि युवक ने अपनी असली पहचान छुपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और बाद में उससे शादी कर ली।
पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ लगातार अत्याचार किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई और उसे मुंबई ले जाकर बेचने की योजना बनाई जा रही थी। इस दौरान उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और दबाव बनाकर गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया।
Varanasi: पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार
पीड़िता के अधिवक्ता श्याम सुंदर चौरसिया के मुताबिक, पुलिस (Varanasi) ने आरोपी युवक को शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हिरासत में लिया था। हालांकि, शाम करीब 7:00 बजे जब वह थाने पहुंचे, तो पता चला कि आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार के लोग पीड़िता के घर पर लगातार दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस वजह से पीड़िता की मां की तबीयत भी बिगड़ गई है।
फिलहाल पुलिस (Varanasi) फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

