• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

कुंभ गर्ल Monalisa की शादी से मचा बवाल: बॉयफ्रेंड फरमान खान संग लिए सात फेरे, परिवार के खिलाफ उठाया कदम, पुलिस से मांगी सुरक्षा

by Kajal Seth
March 12, 2026
in एंटरटेनमेंट, देश-विदेश
0
monalisa
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साल 2025 के महाकुंभ मेले से अचानक चर्चा में आई मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी जिंदगी का बड़ा फैसला है। महाकुंभ में माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों के कारण वायरल हुई मोनालिसा ने अब शादी करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ विवाह कर लिया है और इस फैसले के बाद सोशल मीडिया से लेकर उनके परिवार तक हर जगह बहस छिड़ गई है।

मोनालिसा (Monalisa) ने फरमान खान से शादी अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि परिवार की तरफ से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। इसी दबाव के कारण वह घर छोड़ने को मजबूर हो गईं। मोनालिसा का कहना है कि परिस्थितियां ऐसी बन गई थीं कि उन्हें अपने फैसले के लिए परिवार से अलग रास्ता चुनना पड़ा।

पुलिस स्टेशन पहुंचकर मांगी सुरक्षा

वहीं शादी से पहले मोनालिसा और फरमान खान बुधवार 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वहां मोनालिसा (Monalisa) ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, पुलिस ने साफ कहा कि मोनालिसा बालिग हैं और वह अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार रखती हैं।

कोर्ट मैरिज और मंदिर में सात फेरे

मोनालिसा और फरमान खान ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। इस शादी के कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में फरमान खान मोनालिसा (Monalisa) के गले में मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में दोनों कोर्ट में खड़े दिखाई देते हैं। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों के हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट भी नजर आ रहा है।

डेढ़ साल पुराने रिश्ते का अंजाम

रिपोर्ट के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान खान लगभग डेढ़ साल से रिश्ते में थे। हालांकि मोनालिसा के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। खासकर उनके पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ बताए जा रहे हैं और परिवार की तरफ से मोनालिसा (Monalisa) पर लगातार दबाव डाला जा रहा था। इसी वजह से मोनालिसा शादी के लिए केरल पहुंचीं और वहां पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की।

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात

मोनालिसा (Monalisa) ने बताया कि उनकी मुलाकात फरमान खान से फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग के दौरान हुई थी, जो केरल में चल रही थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता गहराता गया। फरमान खान ने बताया कि शुरुआत में मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने उस समय मना कर दिया था। बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया और रिश्ता शादी तक पहुंच गया।

शादी के बाद हर कोई हैरान

मोनालिसा के अचानक शादी करने की खबर से हर कोई सन्न है। उनका परिवार इस फैसले से आहत बताया जा रहा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस खबर से चौंक गए हैं। खास तौर पर फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

सनोज मिश्रा, जिन्होंने मोनालिसा को फिल्म द मणिपुर डायरी से फिल्मों में लॉन्च किया था, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखकर इस शादी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई हैं। उनके मुताबिक मोनालिसा ने यह कदम प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में आकर उठाया है और उनके मैनेजर ने उनका दक्षिण भारत में सौदा कर दिया था।

सनोज मिश्रा का भावुक और विवादित पोस्ट

सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह बगावत नहीं बल्कि लव जिहाद है और यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। उन्होंने कहा कि मोनालिसा एक गरीब लड़की थी जो जंगलों में रहने वाले परिवार से आती है और महाकुंभ में वायरल होने के बाद महेश्वर स्थित अपने डेरा में लौट गई थी। उन्हें उसकी गंगा जैसी पवित्रता और प्रकृति जैसा रूप अच्छा लगा और इसी वजह से उन्होंने उसे प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने का फैसला किया।

जेल, आरोप और विरोधियों का जिक्र

सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि जब उन्होंने मोनालिसा (Monalisa) को फिल्मों में लाने की घोषणा की तो देश दुनिया ने उसका स्वागत किया, लेकिन उनके विरोधियों को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने वसीम रिजवी का नाम लेते हुए कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके अनुसार यह सब महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन को असफल करने की साजिश का हिस्सा था।

Monalisa की निजी जिंदगी के दर्द का दावा

अपने पोस्ट में सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की निजी जिंदगी से जुड़े कई दावे भी किए। उन्होंने लिखा कि मोनालिसा (Monalisa) की जिंदगी उतनी आसान नहीं है जितनी बाहर से दिखाई देती है। उनके अनुसार मोनालिसा की मां, बड़ी मां, छोटी मां, पापा, बड़े पापा और छोटे पापा सब उसके जीवन में अलग-अलग भूमिकाओं में मौजूद थे, लेकिन असली सहारा उसकी असली मां थीं, जिनसे वह बेहद जुड़ी हुई थी।

असली मां से जुड़ी भावनात्मक कहानी

सनोज मिश्रा के मुताबिक, मोनालिसा के पिता ने उसकी असली मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। बंजारा समुदाय के अपने नियम और परंपराएं होने के कारण मोनालिसा (Monalisa) को नई मां को स्वीकार करना पड़ा। बाद में जब वह मशहूर होने लगी तो कई बार उसे अपनी असली मां सड़क पर माला बेचते या भिखारियों जैसी हालत में दिखाई देती थीं, जिसे देखकर वह रो पड़ती थी। सनोज मिश्रा का कहना है कि मोनालिसा कई बार उनसे यह दर्द साझा कर चुकी थीं और बगावत की इच्छा भी जताती थीं।

मैनेजर पर गंभीर आरोप

सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि एक शिक्षक, जिसे उन्होंने मोनालिसा को पढ़ाने के लिए रखा था, बाद में उसका मैनेजर बन गया और फिर दलाल की तरह व्यवहार करने लगा। उन्होंने दावा किया कि वही व्यक्ति मोनालिसा (Monalisa) को दक्षिण भारत में ले जाकर उसका सौदा करने की कोशिश कर रहा था और बंजारा समुदाय से उनकी दूरी बढ़ाने में भी उसी की भूमिका थी।

आखिर कौन है मोनालिसा

मोनालिसा (Monalisa) का पूरा नाम मोनालिसा भोसले है। वह मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। साल 2025 में महाकुंभ मेले में माला बेचते समय उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। खासकर उनकी खूबसूरत आंखों ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गईं। अब उनकी शादी ने एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है।

also read
Previous Post

Varanasi: 19 मार्च से शरू होगी चैत्र नवरात्रि, नौ दिनों तक होगी मां की आराधना, प्रो. विनय कुमार पांडेय ने दी विविध जानकारी

Next Post

Varanasi: गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, बुकिंग के बाद भी नही मिल रहा सिलेंडर, गोदामों पर लग रही लंबी कतारें

Next Post
Varanasi

Varanasi: गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, बुकिंग के बाद भी नही मिल रहा सिलेंडर, गोदामों पर लग रही लंबी कतारें

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi:मिशिगन से काशी पहुंचे जैक्सन, चाचा की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन
  • Varanasi: होटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
  • Mirzapur: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की फोन पर बात
  • Asian Games 2026: भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड! पाकिस्तान को 19 रन से हराया
  • Varanasi: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ – सपा 8 अक्टूबर को करेगी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन
  • राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान; बोले- राहुल गांधी हों अगले PM
  • पूर्व CBI निदेशक एम.नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
  • Varanasi में विवाद के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गोली, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
  • BJP प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा ने किया नामांकन, शिक्षकों के मान-सम्मान और पुरानी पेंशन की बहाली का उठाया मुद्दा
  • Nepal में बड़ा हादसा: नाले में पलटी बस, छह की मौत और 10 घायल, काठमांडू जा रही थी गाड़ी

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi:मिशिगन से काशी पहुंचे जैक्सन, चाचा की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन
  • Varanasi: होटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
  • Mirzapur: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की फोन पर बात
  • Asian Games 2026: भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड! पाकिस्तान को 19 रन से हराया
  • Varanasi: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ – सपा 8 अक्टूबर को करेगी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव