Varanasi: फूलपुर थाना क्षेत्र के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी आशीष और मनीष राजभर को पुलिस ने मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
यह मुठभेड़ फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव (Varanasi) इलाके में हुई। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया और जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
ऑपरेशन का नेतृत्व SOG प्रभारी गौरव कुमार सिंह और थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने किया। मुठभेड़ के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Varanasi: अवैध हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस (Varanasi) ने आरोपियों के पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों पर हत्या, लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई को वाराणसी पुलिस अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को फूलपुर क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

