Varanasi: भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। समाजवादी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा घर-घर स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। कई महिलाओं ने दावा किया कि पहले की तुलना में अब बिल दो से तीन गुना तक अधिक आ रहा है, जिससे आम उपभोक्ता खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों (Varanasi) पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
Varanasi: बीजेपी पर साधा निशाना
प्रदर्शनकारियों (Varanasi) ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और स्मार्ट मीटर योजना आम जनता के हित में नहीं है। महिलाओं ने कहा कि “जिस तरह शरीर से खून निकल जाता है, उसी तरह यह मीटर लोगों की जेब खाली कर रहा है।”

रिबू श्रीवास्तव ने मौके पर कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होती और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर यह विरोध प्रदर्शन और बड़ा रूप ले सकता है।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। महिलाओं की मुख्य मांगों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, पुराने मीटर बहाल करने का विकल्प और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच शामिल रही। प्रदर्शन (Varanasi) को देखते हुए मौके पर हल्की पुलिस व्यवस्था भी तैनात रही, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
