Varanasi:उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड में कथित डॉक्टर पंजीयन घोटाले को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश वर्मा पर बिना NEET पास किए और मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिए बिना करीब एक हजार लोगों को BAMS चिकित्सक के रूप में पंजीकृत कराने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इस पूरे मामले में अंतरराज्यीय संगठित गिरोह सक्रिय रहा और कथित घोटाले को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था।बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश राय की ओर से मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री, प्रमुख सचिव आयुष और पुलिस कमिश्नर को इस मामले में लिखित शिकायत दिए जाने की बात कही गई है।
फर्जी डिग्री और मार्कशीट के आधार पर पंजीकरण
शिकायतकर्ता ने बताया कि हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के नाम का इस्तेमाल कर BAMS की मार्कशीट, डिग्री, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र और बोर्ड की NOC समेत कई दस्तावेज कथित तौर पर तैयार कराये गए । इन दस्तावेजों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सत्यापन कराया गया और उसके आधार पर चिकित्सक पंजीयन प्रमाणपत्र जारी किए गए। दावा गई कि फर्जी पंजीकरण के लिए 15 से 20 लाख तक लिए गए है । (Varanasi) आरोप है इस घोटाले कि अनुमानित रकम पर हजारों करोड़ तक होने का आरोप है ।
शिकायतकर्ता के (Varanasi) मुताबिक, 7 अप्रैल 2025 को भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली की टीम ने इस कथित पंजीयन घोटाले का खुलासा किया था। आरोप है कि आयोग की टीम ने बोर्ड के रजिस्ट्रार को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद रजिस्ट्रार ने बोर्ड के सदस्यों को मामले की जानकारी नहीं दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिना अधिकार 41 कथित फर्जी पंजीकरण निरस्त कर दिए गए और थाना हुसैनगंज, लखनऊ में FIR भी दर्ज नहीं कराई गई।
Varanasi: 15 महीने बाद 60 लोगों के खिलाफ FIR
शिकायतकर्ता का कहना है कि लगातार पत्राचार और मीडिया के माध्यम से मामला उठाए जाने के बाद करीब 15 महीने बाद थाना हुसैनगंज में 60 कथित फर्जी पंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। आरोप है कि जिस अधिकारी के हस्ताक्षर से कथित फर्जी पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किए गए, वह आज भी रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि(Varanasi) यह घोटाला वर्तमान आयुष मंत्री के कार्यकाल में हुआ और संबंधित अधिकारियों को संरक्षण मिला। मामले में रजिस्ट्रार को हटाकर कर निष्पक्ष जांच कराने कि मांग की है ।

