Varanasi: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही अस्सी घाट, तुलसी, गंगा महल, रीवा, चेतसिंह, केदार, दशाश्वमेध और राजघाट समेत 80 से अधिक घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दीपदान किया। घाटों पर हर-हर महादेव और मां गंगा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सुबह तड़के से ही गंगा घाटों (Varanasi) पर स्नानार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कोई परिवार के साथ गंगा स्नान करने पहुंचा तो कोई दूर-दराज के जनपदों और दूसरे राज्यों से काशी आया था। अस्सी घाट, तुलसी घाट, रीवा घाट और गंगा महल घाट पर श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। वहीं दशाश्वमेध, केदार और राजघाट पर भी स्नान के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगा में आचमन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इसके बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान किया।

घाटों (Varanasi) पर स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की भी धूम रही। श्रद्धालुओं ने मां गंगा को चुनरी, पुष्प और नैवेद्य अर्पित किया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से दीपदान किया गया तो कहीं सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण कर लोगों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। गंगा की लहरों पर तैरते दीपों की कतारें श्रद्धा और भक्ति का संदेश देती नजर आईं।

बटुक महाराज ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर अस्सी(Varanasi), तुलसी, रीवा और गंगा महल समेत काशी के प्रमुख घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और दीपदान किया। इस तिथि पर स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर धान का भी विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार अन्न का दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रात से लगी कतार
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ ही बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रात से ही श्रद्धालु कतार में लग गए थे। सुबह होते-होते दर्शनार्थियों की लंबी कतार मंदिर परिसर के आसपास तक पहुंच गई। दूर-दराज से आए श्रद्धालु बाबा (Varanasi) के दर्शन पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा काल भैरव मंदिर, संकटमोचन मंदिर और दुर्गाकुंड सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध से जुड़ी है मान्यता
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। एक मान्यता के अनुसार प्राचीन काल में त्रिपुरासुर नामक राक्षस के अत्याचार से देवी-देवता और समस्त लोक परेशान थे। तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय के बाद देवी-देवताओं ने भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी में गंगा (Varanasi) तट पर दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी मान्यता के आधार पर काशी में देव दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवी-देवता काशी आते हैं और गंगा के घाटों पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाते हैं।

वहीं, कार्तिक पूर्णिमा को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सृष्टि और वेदों की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने मत्स्य रूप धारण किया था। इसी कारण इस तिथि को सनातन परंपरा में विशेष पुण्यदायी माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान(Varanasi), दीपदान और दान-पुण्य करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।

काशी में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली (Varanasi) का यह पर्व गंगा घाटों और मंदिरों को आस्था के एक सूत्र में पिरोता नजर आया। एक ओर गंगा की लहरों में दीपदान कर श्रद्धालु पुण्य अर्जित कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर मंदिरों में दर्शन-पूजन और जयकारों के बीच पूरी नगरी शिवमय दिखाई दे रही थी।
धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही अस्सी घाट, तुलसी, गंगा महल, रीवा, चेतसिंह, केदार, दशाश्वमेध और राजघाट समेत 80 से अधिक घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दीपदान किया। घाटों पर हर-हर महादेव और मां गंगा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सुबह तड़के से ही गंगा घाटों (Varanasi) पर स्नानार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कोई परिवार के साथ गंगा स्नान करने पहुंचा तो कोई दूर-दराज के जनपदों और दूसरे राज्यों से काशी आया था। अस्सी घाट, तुलसी घाट, रीवा घाट और गंगा महल घाट पर श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। वहीं दशाश्वमेध, केदार और राजघाट पर भी स्नान के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगा में आचमन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इसके बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्म

णों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान किया।
घाटों पर स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की भी धूम रही। श्रद्धालुओं ने मां गंगा को चुनरी, पुष्प और नैवेद्य अर्पित किया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से दीपदान किया गया तो कहीं सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण कर लोगों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। गंगा की लहरों पर तैरते दीपों की कतारें श्रद्धा और भक्ति का संदेश देती नजर आईं।
बटुक महाराज(Varanasi) ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर अस्सी, तुलसी, रीवा और गंगा महल समेत काशी के प्रमुख घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और दीपदान किया। इस तिथि पर स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर धान का भी विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार अन्न का दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रात से लगी कतार
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ ही बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रात से ही श्रद्धालु कतार में लग गए थे। सुबह होते-होते दर्शनार्थियों की लंबी कतार मंदिर परिसर के आसपास तक पहुंच गई। दूर-दराज से आए श्रद्धालु बाबा के दर्शन पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा काल भैरव मंदिर, संकटमोचन मंदिर और दुर्गाकुंड सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।

भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध से जुड़ी है मान्यता
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। एक मान्यता के अनुसार प्राचीन काल में त्रिपुरासुर नामक राक्षस के अत्याचार से देवी-देवता और समस्त लोक परेशान थे। तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय के बाद देवी-देवताओं ने भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी में गंगा तट पर दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी मान्यता के आधार पर काशी में देव दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवी-देवता काशी आते हैं और गंगा के घाटों पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाते हैं।

वहीं, कार्तिक पूर्णिमा को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सृष्टि और वेदों की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने मत्स्य रूप धारण किया था। इसी कारण इस तिथि को सनातन परंपरा में विशेष पुण्यदायी माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दीपदान और दान-पुण्य करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़े: पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई!
काशी में (Varanasi) कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का यह पर्व गंगा घाटों और मंदिरों को आस्था के एक सूत्र में पिरोता नजर आया। एक ओर गंगा की लहरों में दीपदान कर श्रद्धालु पुण्य अर्जित कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर मंदिरों में दर्शन-पूजन और जयकारों के बीच पूरी नगरी शिवमय दिखाई दे रही थी।

