लखनऊ। उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज हनुमान प्रसाद मौर्या ने बुधवार को ग्राम पंचायत डाडा सिकंदरपुर के गदियाना में स्थित गोवंश आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया । जहा निरीक्षण के समय गौशाला में साफ सफाई की स्थिति काफी खराब मिली । वही गोवंशो को चारा भूसा भी सही ढंग से आवश्यकतानुसार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।मौके पर 3 गोवंश भी काफी गंभीर बीमार हालात में मिले। जिससे गौशालाओं के प्रति पशु चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही साफ दिखाई दी गोपालको ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी विगत 3 दिन से गौशाला में नहीं आए। गौशालाओं में हो रही लापरवाही पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित ग्राम प्रधान को गौशाला की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए और पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी ने गौशाला से संबंधित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आगे इस प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी वही ग्राम प्रधान को भी एस डी एम ने साफ सफाई चारा भूसा को लेकर सख्त हिदायत दी । गौशाला में कुल 279 गोवंशो का होना बताया गया जहा पर देखरेख के लिए 6 गौ पालक नियुक्त है। गोपालक के बारे में ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया कि यदि यह लोग लापरवाही कर रहे हैं तो इनकी जगह पर दूसरे गौ पालक रखे जाएं।
sudha jaiswal

