लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को रामनवमी पर गोसाईगंज अमेठी रामबाग व गोसाईगंज माता चतुभुर्जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संघ विचार परिवार के साथ साथ हिंदू जनमानस और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में राम दरबार का भव्य दृश्य दिख रहा है। भक्तगण आगे-आगे भगवा ध्वज लेकर श्रीराम का जयकारा लगाते चल रहे थे। अध्यक्षता जिला संयोजक बजरंग दल विवेक यादव ने की। विहिप माता चतुभुर्जी मंदिर से भक्त गणों ने शोभायात्रा को प्रारंभ किया। माता चतुभुर्जी मंदिर से कस्बा गोसाईगंज यात्रा प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर में शामिल हुआ। इसमें आलोक मिश्रा,रवि सिंह, पंडित आनंद शर्मा,आलोक मिश्रा रवि सिंह,कुलदीप कुमार,शिव कमल गुप्ता,निखिल मिश्रा,सुनील गुप्ता,सुधाकर वर्मा,बजरंग वर्मा,श्याम मूर्ति गुप्ता,अविरल गुप्ता,हिमांशु गुप्ता,पंकज जायसवाल,सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता व नगर के क्षेत्र के ग्राम भक्तों में उपस्थित दर्ज कराई। राम शोभायात्रा में गोसाईगंज थाना प्रभारी दीपक कुमार पांडे, गोसाईगंज चौकी प्रभारी मनिंदर सिंह,जेल चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह सिंह व पुलिस बल मौजूद रहे। जिला संयोजक बजरंग दल विवेक यादव ने बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु ने प्रभु श्रीराम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। तभी से इस तिथि को भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के दिन पूरा शहर राममय हो गया। शोभायात्रा में शामिल भक्त जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। आगे-आगे भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षाकर श्रीराम नाम का उद्घोष कर रहे थे। जिले अन्य क्षेत्रों में भी रामनवमी का त्योहार पूरा उत्साह से मनाया गया।
sudha jaiswal