उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य/प्रवरअधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट टॉप 10 में 8 महिलाएं शामिल हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार देर रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। आगरा की दिव्या सिकरवार ने प्रथम स्थान में है। वहीं लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे स्थान में व बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता ने चौथा और अंबेडकरनगर के कुमार गौरव ने पांचवां स्थान हासिल किया है। जबकि लखनऊ की सल्तनत परवीन छठवें, मध्य प्रदेश की मोनिशा बानो सातवें, प्रयागराज की प्राजक्ता त्रिपाठी आठवें,आगरा की ऐश्वर्या दुबे नौवें और गोंडा के संदीप कुमार तिवारी 10वें स्थान पर हैं। खास बात यह है कि टॉप 10 में 8 महिलाएं शामिल हैं।
रैंक अभ्यर्थी का नाम जिला, 1 दिव्या सिकरवार आगरा , 2 प्रतीक्षा पांडेय लखनऊ, 3 नम्रता सिंह बुलंदशहर, 4 आकांक्षा गुप्ता उत्तराखंड, 5 कुमार गौरव अंबेडकरनगर, 6 सल्तनत प्रवीन लखनऊ , 7 मोहसिना बानो, मध्य प्रदेश, 8 प्राजक्ता त्रिपाठी प्रयागराज, 9 ऐश्वर्या दुबे आगरा, 10 संदीप कुमार तिवारी गोंडा।
sudha jaiswal

