कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेटे बृजराज सिंह को हुआ कोरोना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस समय बहुत ही तेजी के साथ कोरोना फैल रहा है। बता दें कि इसके लिए शुक्रवार देर शाम गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बढ़ते कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा।

विदेशों से आने वाले लोगों को कोरोना जांच करानी होगी। अगर कोई पॉजिटिव पाया गया तो 24 घंटे के अंदर कंटेक्ट ट्रेसिंग भी की जाएगी। प्रदेश में रैपिड रिस्पॉन्स टीम को फिर से सक्रिय किया गया है। सभी 75 जिलों में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के संचालन करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मंडलायुक्त, अपर स्वास्थ्य निदेशक, डीएम, सीएमओ और सभी लैब को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। आप को बता दें कि राजा भैया के बेटे को कोरोना होगया है। इस पर राजा भैया ने खुद को आइसोलेट कर लिए हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी ज्यादा डरने की जरुरत नहीं है। ये सधारण बुखार जैसा असर करेगा।
sudha jaiswal

