क्रिकेट जगत में एमएस धोनी {MS Dhoni} को लेकर एक नयी चर्चा ने हो रही है। वो बात अलग है कि इस बार यह चर्चा धोनी का क्रिकेट नहीं सियासी गलियारा है। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वक्त एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिनसे यह कयास लगाया जा रहें हैं कि एमएस धोनी अब क्रिकेट के बाद बहुत जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं।

बीजेपी नेताओं से मुलाकात करते दिख रहे हैं MS Dhoni
दरअसल, एमएस धोनी {MS Dhoni} की बीजेपी नेताओं के साथ ही तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह बीजेपी नेताओं से मुलाकात करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह और कांके के विधायक समरी लाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। हालांकि यह मुलाकात महज एक संयोग बताई जा रही है, लेकिन इन तस्वीरों से एक नया कयास जन्म ले रहा है. जिससे कयास लग रहे है कि, शायद आप कुछ दिनों में एमएस धोनी को सियासत में खेलता हुआ पाएंगे।

दरअसल, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रांची आगमन के दौरान भाजपा नेता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे, इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी {MS Dhoni} रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इसी क्रम में तीनों नेताओं की एक साथ एमएस धोनी से मुलाकात हो गई। इस मुलाकात की तस्वीरों से लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि, यह कोई पहला मौका नहीं जब राजनीति में आने को लेकर एमएस धोनी चर्चा में आए है, इससे पहले भी वे राजनीति में शामिल होने को लेकर चर्चा में आए थे। इसकी वजह थी भारतीय जनता पार्टी ने महेंद्र सिंह धोनी {MS Dhoni} को पॉलिटिक्स में शामिल होने का पहला प्रस्ताव दिया था। झारखंड बीजेपी शाखा ने यह प्रस्ताव एमएस धोनी को यह प्रस्ताव भेजवाया था।