Chandauli: चंदौली जनपद के के मानस नगर कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक बड़ा होते-होते बच गया। यहां रामलीला के बाद रावण दहन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री डॉ० महेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित थे कि तभी दो सांड सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भीड़ में घुस गए।
जिसके बाद चारों और भगदड़ मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया और थोड़ी देर बाद दोनों पर काबू पाते हुए उन्हें बाहर कर दिया। इस घटना के बाद विभागीय अधिकारियों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जबकि एक ओर नगर पालिका सभी छुट्टा पशुओं को पकड़ने का दावा करती है। वहीं मेले की सुरक्षा व्यवस्था और केंद्रीय मंत्री के लिए विशेष सुरक्षा की गई थी इसके बावजूद बड़ी लापरवाही दिखी।
Chandauli: पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
नगर के मानस नगर [Chandauli] में मंगलवार की रात रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे कि तभी दो सांड सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भीड़ में घुस गए। भीड़ में सांड़ को देख लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग सांड से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान सांसद महेंद्र पांडेय राम दरबार का स्वागत कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो ने किसी प्रकार सांड को खदेड़कर बाहर किया। वहीं दूसरी सवाल यह भी उठने लगे कि पालिका की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई सही से अमल में लायी गयी होती तो शायद यह स्थिति नही आती।