भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बीते 14 मार्च को शादी रचाई। कुलदीप ने वंशिका चड्ढा के साथ मंसूरी में सात फेरे लिए, इसके बाद मंगलवार को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में शानदार अंदाज से रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ।

इस हाई प्रोफाइल रिसेप्शन में खेल, राजनीति और समाज से जुड़े कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। वहीं क्रिकेटर और उसकी पत्नी को अपना आशीर्वाद के लिए उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी पहुंचे।

Kuldeep Yadav: पारंपरिक थीम में हुई रिसेप्शन पार्टी
रिसेप्शन का आयोजन शानदार सजावट और आकर्षक लाइटिंग के बीच किया गया। वेन्यू को फूलो और पारंपरिक थीम से सजाया गया था। जिसने पूरा मौहोल को आकर्षित बना दिया। साथ ही लाइव म्यूजिक और संस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। महेमानों ने डांस और म्यूजिक का आनंद लेते हुए इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आनंद लिया।

कार्यक्रम में शामिल सभी मेहमानों के लिए विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाएं भी की गई थीं। वहीं विदेशी मेहमानों ने भी कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन पार्टी में शिरकत किया।

इस मौके पर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) बेहतरीन ब्लैक शेरवानी और उनकी पत्नी वंशिका खुबसूरत ऑफ वाइट साड़ी में बेहद आकर्षित नजर आई। दोनों ने मंच पर मेहमानों का स्वागत किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाया।
रिसेप्शन के तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट के जरिए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और वंशिका चड्ढा को उनकी नई जिन्दगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। कुलदीप यादव की यह रिसेप्शन पार्टी एक यादगार आयोजन रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
