- वर्तमान में शहर के अस्पतालों में डेंगू के 121 मरीज भर्ती
- पिछले वर्ष मिले थे डेंगू के 565 मरीज
Dengue Disease: वाराणसी में बारिश का मौसम बीतने के बाद डेंगू अब पाँव पसारने लगा है। वर्तमान में शहर के अस्पतालों में 121 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज पूर्वांचल के अन्य जिलों से आए हुए हैं। हालांकि इसमें राहत की बात यह है कि पिछले वर्ष के 565 मरीजों की तुलना में अभी यह कम है। इसके साथ ही शहर में 5 केस चिकनगुनिया व मलेरिया के 20 मरीज मिले हैं। वहीं नगर निगम सीमा में अभी तक डेंगू या किसी अन्य बीमारी से किसी भी प्रकार की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
वर्तमान में डेंगू से बचाव (Dengue Disease) के लिए 70 हॉटस्पॉट
इसकी जानकारी नगर आयुक्त शिपू गिरी ने दी। नगर आयुक्त ने बताया कि वाराणसी के स्वास्थ्य विभाग (Dengue Disease) ने डेंगू के रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में इसके लिए 70 हॉटस्पॉट बनाए गये हैं। जिसमें 3 या उससे अधिक डेंगू केस पाए जाने वाले क्षेत्रों की संख्या 10 है। ऐसे केस पाए जाने पर डेंगू प्रभावित व्यक्ति के घर के आसपास 50 मकानों का क्लस्टर बनाकर एंटीलार्वा एवं फागिंग का कार्य कराया जा रहा है।

खाली प्लॉट्स के खिलाफ नगर निगम ले रहा एक्शन
वर्तमान में नगर निगम सीमा में खाली प्लाटो की संख्या काफी ज्यादा है। जहां स्थानीय निवासियों के ओर से कूड़ा फेंका जाता है। कई सारे ऐसे प्लाट भी हैं, जहां पर जल-भराव होता है, तथा जल निकासी न होने के कारण संक्रमित रोगों (Dengue Disease) के फैलने की आशंका लगातार बनी रहती है। इस दौरान नगर निगम की ओर से खाली प्लाटो को चिन्हित कर साफ़-सफाई एवं जल निकासी का प्रबंध कराया गया है। इसके साथ ही खाली प्लाटो के मालिकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा गया है।
Highlights
डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम के ओर से चलाए जा रहे वृहद अभियान
वहीं संक्रमित रोगों (Dengue Disease) से बचाव के लिए लगातार मशीनों के जरिए क्षेत्रों में दवाओं का छिडकाव भी किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से 250 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। नगर निगम ने संक्रमित रोगों से बचाव के लिए कई प्रकार के जागरूकता अभियान भी चलाए हैं व दीवारों पर स्लोगन, चौराहों पर एल० ई० डी० वाल आदि के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
नगर आयुक्त की अपील – संक्रामक रोगों से बचाव के लिए रहें जागरूक
नगर आयुक्त शिपू गिरी ने लोगों से जागरूक रहने व संक्रमित रोगों से बचाव के कुछ उपाय बताए हैं। जिनमें अपने आसपास साफ़-सफाई रखना, जल जमाव न होने देना, कूलर, टायर, गमलों आदि में पानी न जमा होने देने की अपील की गई है।