पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडियों में से वाराणसी की दालमंडी (Dalmandi News) जहाँ पिछले कई महीनों से हलचल मची है। दालमंडी में चौड़ीकरण परियोजना को लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि कार्रवाई की यह प्रक्रिया इस बीच धीमी पड़ गई है, जिसे लेकर शासन में नाराजगी देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक दालमंडी में 50 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में शासन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाया है और जल्द से जल्द इस कार्य को खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
Dalmandi News: जल्द से जल्द पूरा करे कार्य
शासन का कहना है कि बरसात से पहले सभी 187 मकानों पर होने वाली कार्रवाई पूरी हो जानी चाहिए और इसके साथ ही जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी मकान मालिकों से उनके मकान की रजिस्ट्री करवा कर मुआवजा भी बांटा जाए।
बताते चलें कि सरकार ने अधिकारियों से दालमंडी परियोजना में तेजी लाने की बात कही है। यूपी में 22 जुलाई से मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले इस कार्य (Dalmandi News) को पूरा करने के निर्देश शासन ने अधिकारियों को दिए हैं।
जानिए पूरी बात
गौरतलब है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना (Dalmandi News) के तहत नई सड़क से चौक तक करीब 650 मीटर लंबी इस सड़क को 17।5 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए कुल 215।59 करोड रुपए की लगत तय की गई है और इस दौरान कुल 187 मकानों का ध्वस्तीकरण किया जायेगा। PWD, नगरनिगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम इस परियोजना को लेकर कार्य कर रही है।
वहीं इसमें अब तक 47 मकान की रजिस्ट्री कराई गई है और लगभग 33 करोड़ रूपया मुआवजे के रूप में भवन स्वामियों को दिया जा चुका है। सड़क चौड़ीकरण (Dalmandi News) के साथ-साथ दालमंडी में सड़क, नाली, सीवर और बिजली से भी संबंधित कार्य किए जाएंगे। हालांकि, धीमी गति से हो रहे कार्य को लेकर शासन में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है।

