• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Mahashivratri 2026: नवग्रहों के काष्ठ पट्ट पर विराजेंगे शिव-गौरा, दूल्हे के रूप में सजे बाबा देंगे भक्तों को दुर्लभ दर्शन

by Kajal Seth
February 11, 2026
in वाराणसी
0
mahashivratri 2026
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahashivratri 2026: देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी एक बार फिर महाशिवरात्रि के महापर्व पर आस्था, लोकाचार और शास्त्रीय परंपराओं के अद्भुत संगम की साक्षी बनने जा रही है। विश्वनाथ धाम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष शिव–गौरा का विवाहोत्सव और भी विशेष होगा—जब बाबा विश्वनाथ और माता गौरा नवग्रहों की पवित्र लकड़ियों से निर्मित विशेष काष्ठ पट्ट पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।

यह काष्ठ पट्ट केवल एक आसन नहीं, बल्कि प्रकृति, ग्रह-ऊर्जा और लोक-कल्याण का प्रतीक है, जिसे देश के पांच राज्यों से लाई गई 11 प्रकार की पवित्र लकड़ियों से शास्त्रीय विधि के अनुसार तैयार किया गया है।

शास्त्र, प्रकृति और लोक परंपरा का संगम

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) पर काशीपुराधीश्वर भगवान विश्वनाथ का विवाहोत्सव सदियों से लोकजीवन का हिस्सा रहा है। इस बार यह परंपरा और गहन अर्थ के साथ जीवंत होगी। आयोजकों के अनुसार, बाबा विश्वनाथ और माता गौरा नवग्रहों के अनुरूप चयनित वृक्षों की लकड़ियों से बने काष्ठ पट्ट पर विराजमान होंगे। धार्मिक मान्यता है कि इन काष्ठों का प्रयोग ग्रहदोष शांति, सकारात्मक ऊर्जा और लोकमंगल का संदेश देता है।

आयोजक वाचस्पति तिवारी बताते हैं कि काष्ठ पट्ट का निर्माण शास्त्रसम्मत विधि से किया गया है, ताकि शिव–गौरा के विवाह लोकाचार में प्रकृति और ग्रहों की दिव्य शक्ति समाहित हो सके। वहीं, ‘शिवांजलि’ के संयोजक संजीव रत्न मिश्र कहते हैं—काशी की परंपरा में हर अनुष्ठान शास्त्र, प्रकृति और मानव जीवन के गहरे रिश्ते को दर्शाता है। यह क्षण शिवभक्तों के लिए दुर्लभ और अलौकिक होगा।

नवग्रहों की लकड़ियां, 11 काष्ठों का दिव्य संयोजन

काष्ठ पट्ट के निर्माण में नवग्रहों के प्रतीक वृक्षों का विशेष चयन किया गया है—

  1. सूर्य के लिए अर्क (मदार)
  2. चंद्र के लिए पलाश (ढाक)
  3. मंगल के लिए खदिर (खैर)
  4. बुध के लिए अपामार्ग (लटजीरा)
  5. गुरु के लिए पीपल
  6. शुक्र के लिए औदुम्बर (गूलर)
  7. शनि के लिए शमी
  8. राहु के लिए दुर्वा
  9. केतु के लिए कुशा

इनके साथ अक्षोड (अखरोट) और शाक (सागवान) की लकड़ी को सम्मिलित कर कुल 11 प्रकार के काष्ठों से यह दिव्य काष्ठ पट्ट तैयार किया गया है।

इन लकड़ियों का संग्रह केवल काशी तक सीमित नहीं रहा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार और असम से शिवभक्तों ने इन्हें श्रद्धा के साथ काशी पहुंचाया। इस तरह, काष्ठ पट्ट में देश के विभिन्न अंचलों की आस्था भी समाहित हो गई है।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) से पूर्व 13 फरवरी को हल्दी और शगुन के लोकाचार निभाए जाएंगे। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परंपरानुसार बाबा विश्वनाथ और माता गौरा की चल प्रतिमाएं काष्ठ पट्ट पर विराजमान की जाएंगी और मांगलिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

महाशिवरात्रि के दिन विशेष शृंगार, पूजन और विवाह के सभी लोकाचार विधि-विधान से पूरे किए जाएंगे। नवग्रहों की लकड़ियों से बने काष्ठ पट्ट का उपयोग हल्दी की रस्म में भी किया जाएगा—जो इस आयोजन को और अधिक पवित्र बनाता है।

दूल्हे के रूप में बाबा: रुद्राक्ष और मेवों का सेहरा

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ दूल्हे के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे—यह काशी की सदियों पुरानी परंपरा है। इस अवसर पर बाबा का शृंगार विशेष रूप से आकर्षक होगा। रुद्राक्ष, फल, मेवा और पुष्पों से निर्मित सेहरा बाबा के मस्तक को सुशोभित करेगा।

आयोजक बताते हैं कि रुद्राक्ष से बना सेहरा बाबा की वैराग्य परंपरा और शिवतत्व (Mahashivratri 2026) का प्रतीक है, जबकि फल, मेवा और पुष्प मंगलभाव, समर्पण और लोकाचार को दर्शाते हैं। सेहरे में रुद्राक्ष के साथ मखाना, लौंग, इलायची, अंगूर और सुगंधित पुष्पों का प्रयोग होगा—जो पूरी तरह प्राकृतिक और धार्मिक सामग्री से तैयार किए जाएंगे।

Mahashivratri 2026: शिव बरात और चारों पहर की आरती

टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास से शिव बरात निकलेगी। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम (Mahashivratri 2026) में रातभर चारों पहर की आरती के दौरान बाबा को यह सेहरा अर्पित किया जाएगा। बाबा की चल प्रतिमा सहित मंदिर में होने वाली आरती के दौरान यह सेहरा विराजमान रहेगा।

also read

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) के दिन चारों पहर की सप्तर्षि आरती होगी, जिसका संचालन पं. शशिभूषण त्रिपाठी ‘गुड्डु महाराज’ के नेतृत्व में किया जाएगा। शंख-नाद, मंत्रोच्चार और भक्तों के जयघोष के बीच पूरा धाम शिवमय हो उठेगा।

Previous Post

Varanasi: हैदराबाद से काशी आए भाई-बहन ने जहर खाकर की आत्महत्या, कैंट स्थित होटल में में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

Karnataka: कांग्रेस नेता ने स्टेज पर लहराया बंदूक, फ़िल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेंड को अपनाना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल

Next Post
Karnataka

Karnataka: कांग्रेस नेता ने स्टेज पर लहराया बंदूक, फ़िल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेंड को अपनाना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi MLC चुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशियों का नामांकन, मुद्दों को लेकर किए बड़े दावे
  • BHU सिंह द्वार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन, सपा ने उठाई चुनाव में पारदर्शिता की मांग
  • Varanasi: चौबेपुर में पंचकर्म-नेचुरोपैथी सेंटर बनकर तैयार, शिव के साथ चंद्रमा-डमरू कराएंगे धार्मिक अनुभूति, जल्द होगा उद्घाटन
  • Varanasi पुलिस ने चैन स्नैचिंग का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई की चेन भी बरामद
  • Varanasi: चितईपुर इलाके में तीन महीने से जलभराव, लकड़ी के पुल के सहारे आवागमन को मजबूर जनता, हालत बदत्तर
  • Mau से बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार
  • Mau: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ से गूंजा जिला मुख्यालय, सपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
  • Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण प्रक्रिया में आई तेजी, शेस 5 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, क्षेत्र के लोगों में बढ़ी हलचल
  • Umesh Pal murder case के 43 महीने बाद खुलेंगे फरारी के राज! प्रयागराज लाया गया अतीक का शूटर अरमान
  • कोडिन Cough Syrup तस्करी केस में बड़ा एक्शन, शुभम की पत्नी वैशाली के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi MLC चुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशियों का नामांकन, मुद्दों को लेकर किए बड़े दावे
  • BHU सिंह द्वार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन, सपा ने उठाई चुनाव में पारदर्शिता की मांग
  • Varanasi: चौबेपुर में पंचकर्म-नेचुरोपैथी सेंटर बनकर तैयार, शिव के साथ चंद्रमा-डमरू कराएंगे धार्मिक अनुभूति, जल्द होगा उद्घाटन
  • Varanasi पुलिस ने चैन स्नैचिंग का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई की चेन भी बरामद
  • Varanasi: चितईपुर इलाके में तीन महीने से जलभराव, लकड़ी के पुल के सहारे आवागमन को मजबूर जनता, हालत बदत्तर
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव