Major accident : बिहार की शोक कही जाने वाली कोसी नदी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर बन रहा एक पुल का स्लैब अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजूदर की मौत हो गई, वहीं 40 से अधिक दबे हैं। वहीं मौके से कंपनी का प्रबंधन फरार हो गया। आशंका यह भी लगाई जा रही है स्लैब गिरने की इस घटना में मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
दरअसल, यह पहला ऐसा मौका नहीं है, जब बिहार में कोई पुल गिरा हो। बिहार में पुल से जुड़ा हादसा [Major accident] पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, दिसंबर 2022 में भी बेगूसराय में गंडक नदी पर बना पुल इसी तरह ढह गया था। वो भी उद्घाटन से पहले ही। गंडक नदी के इस पुल को 14 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा था। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के बीच यह पुल के ढहने का हादसा एक बड़ा मुददा बन सकता है।
बताते चलें कि सुपौल जिला के बकौर से मधुबनी जिला के भेजा के बीच कोसी नदी पर निर्माणाधीन उक्त पुल [Major accident] का एक हिस्सा मरीचा के पास गिर गया। इसके बाबत जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Major accident : भागलपुर में भी पिछले साल इसी प्रकार गिरा था पुल
बिहार के भागलपुर में जून 2023 में निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया था। खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो सामने आया था, जिसमें नजर आया कि देखते ही देखते पूरा पुल गंगा नदी में समा गया। हैरानी की बात ये थी कि 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। 2014 में सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। इस पुल की कुल लागत 1717 करोड़ रुपए थी। इस निर्माणाधीन पुल [Major accident] के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था।