Mau: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सदर विधायक अब्बास अंसारी बुधवार को न्यायालय में पेशी होगी। यह पेशी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में हो रही है।
विधायक की पेशी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। न्यायालय के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
Mau:पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर केस
यह प्रकरण दक्षिण टोला थाना क्षेत्र से संबंधित है। तत्कालीन थाना निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की शिकायत पर 12 फरवरी 2022 को विधायक (Mau) अब्बास अंसारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

