बीएलडब्ल्यू (बनारस रेल इंजन कारखाना) में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को काशी पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

MP के सीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और काशी आगमन पर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान , विधायक त्रिभुवन राम , विधायक शालिनी यादव , विधायक पवन सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बताया जा रहा है कि बीएलडब्ल्यू परिसर में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

