Varanasi: हाथ में फरसा और संविधान की किताब राहुल गाँधी का अनोखा नजर आया अवतार. एक ओर राहुल गाँधी का परशुराम स्वरुप और गंगा की मध्यधारा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक तो वहीं दूसरी ओर गौ सेवा और गरीबों के बीच खिचड़ी वितरण… राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आस्था, सेवा और सामाजिक सरोकार का अनोखा संगम प्रस्तुत किया।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की। इसी बीच राहुल गाँधी के जन्मदिन पर आयोजित तमाम कार्यक्रमों में सबसे चर्चा वाला विषय तब सामने आया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी को परशुराम भगवान का स्वरुप दे दिया।
एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की किताब
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट (Varanasi) के उस पार युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम का स्वरूप देते हुए उनकी एक तस्वीर बनाई, जिसमें राहुल गाँधी एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की किताब पकड़े नजर आए। कार्यकर्ताओं ने उसे मां गंगा की मध्यधारा में ले जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक किया और 11 किलों लड्डू का केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान सभी ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर विकास सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता में बैठे अधर्मी, दुराचारी और लोकतंत्र विरोधी लोगों (Varanasi) के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े हैं।
इसी कड़ी में रामापुरा क्षेत्र (Varanasi) में कांग्रेस कमेटी महानगर के महासचिव प्रमोद वर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा उन्हें गुड़ और हरा चारा खिलाकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि चाहे नीट पेपर लीक का मामला हो या व्यापारियों की समस्याएं, राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज़ उठाते रहे हैं और बदलाव की लौ को प्रज्वलित किए हुए हैं।
Varanasi: खिचड़ी बाबा मंदिर में भी मनाया गया जन्मदिन
वहीं चितरंजन पार्क स्थित खिचड़ी बाबा मंदिर में भी राहुल गाँधी का जन्मदिन मनाया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं संग खिचड़ी बाबा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों (Varanasi) के बीच खिचड़ी वितरित कर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान राघवेंद्र चौबे ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के गरीबों, मजलूमों, युवाओं और छात्रों की सशक्त आवाज़ बनकर उभरे हैं और समाज के हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के जन्मदिवस (Varanasi) पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व पर अपना विश्वास व्यक्त किया।

