Religious conversion: मऊ जिले से एक बड़ी ही चौका देने वाली खबर सामने आयी है। एक मकान में इसाई धर्म की पूजा के नाम पर धर्म परिवर्तन (Religious conversion) कराया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर धावा बोला और इसाई पूजा को करवा रहे महिला समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान पूजा में सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक थी।
दूर-दूर से लोग वहां आकर अवैध रूप से इसाई पूजा कर रहे थे। वहीं पुलिस ने मौके से दो ब्लैक बोर्ड, पूजा करने के यंत्र सहित इसाई ग्रन्थ बाइबिल को बरामद किया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत निज़ामुद्दीनपूरा इलाके का है। पुलिस मामले की गंभीरता को दखते हुए जाँच में जुटी है।
Religious conversion:महिला समेत आठ लोग गिरफ्तार
आपको बताते चलें कि कई दिनों से इस मकान में धर्म परिवर्तन (Religious conversion) का कार्य चल रहा था। भारी संख्या में लोग इकठ्ठा होकर इसाई पूजा करते थे। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। तत्काल प्रभाव से पुलिस ने मौके पर छापेमारी किया। पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान पुलिस ने महिला समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें शामिल लोगों का कहना है कि वो वहां सिर्फ पूजा कर रहे थे, धर्म परिवर्तन (Religious conversion) जैसा कोई कार्य नहीं हो रहा था।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि नगर के निजामुद्दीनपूरा मोहल्ले में सविता नामक महिला अपने 08 साथियों के साथ मकान में धर्म परिवर्तन (Religious conversion) कर रही थी। इस मामले में राधेश्याम सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हिरासत में ली गयी महिला का कहना रहा है कि हम सब यहाँ पूजा करने इक्कठे हुए थे। यहाँ आने से हमें मन की शांति मिलती हैं। यहाँ धर्म परिवर्तन (Religious conversion) जैसा कोई कार्य नहीं होता।

