Varanasi: गुरुबाग इलाके में शनिवार को हुई चोरी ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। BHU की महिला चिकित्सक और प्रोफेसर डॉ. शिखा सचन के कार से ज्वेलरी से भरा बैग और लैपटॉप उचक्के निकालकर फरार हो गए। वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई और इसकी पूरी झलक अब CCTV फुटेज में साफ-साफ दिखाई दे रही है।
Varanasi: बैग हाथ में लेते ही हुआ गायब
डॉ. शिखा किसी काम से गुरुबाग क्षेत्र (Varanasi) में रुकी थीं। जैसे ही वह कार से उतरीं, मौके की टोह में लगे उचक्के उनकी कार के पास पहुंचे। CCTV वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कार का दरवाज़ा खोलकर बैग निकाल लेता है। बैग हाथ में लेते ही कुछ ही क्षणों में सड़क से गायब हो जाता है।
चोरी हुए बैग में ज्वेलरी के साथ-साथ लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। यह घटना दिनदहाड़े हुई, इसलिए इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस (Varanasi) मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

