Varanasi: वाराणसी में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रयागराज के बाद अब वाराणसी में झाड़ू लगाकर जस्टिस पी.के. वर्मा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

न्यायपालिका को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रदर्शन
विरोध कर रहे अधिवक्ताओं (varanasi) ने कहा कि न्यायपालिका को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने न्यायपालिका में फैले कथित भ्रष्टाचार की सफाई के प्रतीक के रूप में झाड़ू लगाया। अधिवक्ताओं का कहना था कि वे न्याय व्यवस्था की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Varanasi: इस घटना से सवालों के घेरे में है न्यायपालिका
सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने बताया कि जब तक न्यायिक प्रणाली (varanasi) में पारदर्शिता नहीं आएगी, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। जिस प्रकार से जस्टिस पी. के. वर्मा के घर से नोटों का बण्डल बरामद हुआ और उसके बाद भी जल्दी जल्दी में उन्हें उत्तरप्रदेश के दूसरे न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया गया। यह जाहिर करता है कि न्याय व्यवस्था में भ्रष्टाचार का भरमार है और न्यायपालिका इससे सवालों के घेरे में है। इसी को लेकर हम सभी अधिवक्तागण हड़ताल पर है।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ‘प्रिंस’ ने कहा कि न्याय व्यवस्था को हमेशा सुलभ, समय से और बेहतर होना चाहिए लेकिन यहाँ ऐसा नहीं है। इसी के खिलाफ हमलोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम यहाँ की न्याय व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज तब तक बुलंद किए रहेंगे, जब तक कि हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती और जस्टिस पी.के. वर्मा के खिलाड़ कोई सख्त कार्रवाई नही होती है।
Comments 1