Varanasi: थाना शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी मीरापुर बसही इलाके में उस वक्त हडकंप मच गया, जब एक युवक के फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान कुलदीप कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम बरवां, थाना मेहनाजपुर, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। कुलदीप नवलपुर, मीरापुर बसही, थाना शिवपुर, में ध्यान शंकर चौबे के मकान में किराये पर अकेले रह रहा था।
Varanasi: पंखे से लटकर कर दि जान
प्राथमिक जाँच के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली है कि कुलदीप कुमार ने पंखे से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या की। इस घटना (Varanasi) की सूचना मकान मालिक ध्यान शंकर चौबे ने पुलिस को दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए फोरेंसिक टीम को भी सूचित कर दिया है।
वहीं घटना की जानकारी मृतक के पिता विनोद कुमार को भी से दे दी गई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस शिवपुर भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

