Varanasi: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की उपस्थिति में ग्यारह दिवसीय रीजनल (राष्ट्रीय स्तर) सरस मेले का समापन संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय (Varanasi) में संपन्न हुआ। इस आवासीय मेले में विभिन्न प्रदेशों एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये महिला समूहों द्वारा लगभग एक करोड़ का व्यापर किया। मेले में केशव प्रसाद मौर्य समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह में और महिलाओं को जोड़ें। महिलाओं के कार्यों और उनके उत्पादों की उप मुख्यमंत्री ने सराहना भी की।

Varanasi: महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री द्वारा स्टालों (Varanasi) का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी भी ली गयी तथा आजीविका मिशन की तरफ से लगाये गए फ़ूड कोर्ट कार्य की सराहा गया।

मेले में सजावटी सामग्री, खाद्य प्रसाद, पीतल की सामग्री, अचार मुरब्बा, लेदर के सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुर्ती, चादर, कालीन जुट के उत्पाद, मूंज के उत्पाद आदि प्रमुख थे। उप मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में सरस मेले के आयोजन कराये जाने की घोषणा की।

जिससे अन्य प्रदेशों एवं अन्य जनपदों से आने वाली महिलाओं से प्रेरित होकर दूसरी महिलाएं भी आगे आयें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा वाराणसी (Varanasi) की दो बीमा सखियों मीना देवी व प्रतिभा देवी, दो लखपति महिला शर्मीला देवी व लक्ष्मी वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

जनपद के 703 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि एवं 20 समूहों को रिवाल्विंग फण्ड मद में कुल रु 10 करोड़ साठ लाख पचास हजार मात्र का प्रतीकात्मक रूप से चेक उपलब्ध कराया गया। साथ ही दो समूह की महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त मेले में सबसे अधिक विक्री करने हेतु लखीमपुर खीरी के समूह को प्रथम पुरस्कार एवं मीरजापुर के जनपद को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


उक्त द्वय स्टाल द्वारा लेदर एवं बांस के उत्पाद का विक्री एवं प्रदर्शनी (Varanasi) की गयी। मेले में सबसे अधिक खूबसूरत स्टाल सजावट हेतु मालिक मरदान शाह समूह गाजीपुर को सम्मानित किया गया। मेले की उपलब्धि एवं आजीविका मिशन की प्रगति मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।


