Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के छितमपुर गांव निवासी राहुल खरवार इन दिनों सऊदी अरब में युद्ध जैसे हालात के बीच दहशत में जी रहे हैं। रोजगार के सिलसिले में करीब एक माह पहले सऊदी अरब गए राहुल वहां ड्राइवरी का काम कर रहे हैं, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि हर सायरन उनकी धड़कनें बढ़ा देता है।
Varanasi: “सायरन बजते ही बंकर में भागना पड़ता है”
राहुल ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को बताया कि क्षेत्र में लगातार हमलों की आशंका से भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनने के दो दिन बाद ही उनके ठहरने वाली जगह के पास बम गिरा था। तब से लगातार सायरन बज रहे हैं।
राहुल (Varanasi) के अनुसार जैसे ही सायरन बजता है, सभी लोग तुरंत बंकर में जाकर छिप जाते हैं। अगर सायरन नहीं बजता तो लोग अपने-अपने कमरों में ही रहने को मजबूर हैं। फाइटर जेट की आवाज सुनते ही दिल दहल जाता है-यह डर हर पल बना रहता है कि कब और कहां हमला हो जाए।
राहुल ने बताया कि उनके साथ उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों के कई भारतीय भी वहां काम कर रहे हैं। सभी मौजूदा हालात से सहमे हुए हैं। रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है और बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।
वीडियो कॉल पर बेटे की बात सुनकर परिवार (Varanasi) की चिंता और बढ़ गई है। गांव में परिजन हर पल उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सरकार से अपील है कि वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जाए।
