Varanasi: राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से माता का स्वर्ण मुखौटा चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण इसे केवल चोरी नहीं, बल्कि उनकी धार्मिक आस्था और भावनाओं पर चोट बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच जब ग्रामीण (varanasi) प्रतिदिन की भांति मंदिर में संध्या आरती और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि माता का स्वर्ण मुखौटा अपने स्थान पर नहीं है। मुखौटा गायब मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए।
Varanasi: मंदिर गांव की श्रद्धा और आस्था का प्रतीक
ग्रामीणों का कहना है कि चोरी हुआ मुखौटा वर्षों पुराना था और दुर्गा माता मंदिर (varanasi) की पहचान के साथ-साथ गांव की श्रद्धा और आस्था का प्रमुख प्रतीक माना जाता था। अचानक उसके गायब होने से लोगों में गहरा आक्रोश और दुख है।
स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि मुखौटे की कीमत लाखों रुपये में हो सकती है। उनका कहना है कि यह घटना सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना (varanasi) को लेकर चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

