Mau: नवागत पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन में गार्द की सलामी ली गई और इसके बाद उन्होने पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया।
Mau: प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा कार्य
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जायेगा।
ये भी पढ़ें:- दो लोगों की गोली मारकर हत्या की खबर से हड़कंप
जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

