Mau:- नवागत पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालते ही शुक्रवार को शहर के चर्च कंपाउंड इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ सिटी, शहर कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि, मौके पर पहुंचने के बाद सूचना फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
Mau:-पुलिस महकमे में मची खलबली
मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चर्च कंपाउंड इलाके का है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले (Mau) की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह और शहर कोतवाल समेत पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
पुलिस की जांच में दो लोगों की हत्या किए जाने की सूचना गलत पाई गई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना (Mau) देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद गलत सूचना देने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- घाट पर सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पिंडदान
नवागत पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के दौरान इस तरह की सूचना से पुलिस महकमे में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस (Mau) सूचना देने वाले की पहचान और उसके पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

