Jaunpur Loksabha : वाराणसी से 60 किलोमीटर उत्तर की ओर सिराजे हिन्द की नगरी के नाम से जौनपुर जिला प्रसिद्ध है। एक तरफ जहाँ इसे वाराणसी का पड़ोसी जिला कहा जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ इसकी सीमा प्रयागराज से भी लगायत है। ऐसे में सियासत के मामले में जौनपुर लोकसभ [Jaunpur Loksabha] सीट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हर चुनाव में जौनपुर जिले में पार्टियों के बीच का मुकाबला रोचक होता है।
मगर क्या आप जानते हैं कि जौनपुर में पहली बार लोकसभा का चुनाव कौन जीता था? या क्या आपको पता है कि आजादी के बाद साल 1952 शुरू हुए चुनाव के बाद कौन सबसे पहले यहां का सांसद चुना गया था? आइए आपको बताते हैं, इससे जुड़े रोचक किस्सों के बारे में और आपको लिस्ट दिखाते हैं कि 1952 से लेकर अब तक जौनपुर लोकसभा [Jaunpur Loksabha] सीट से कौन-कौन सांसद रहे हैं:-
Jaunpur Loksabha के पहले सांसद से वर्तमान तक की पूरी लिस्ट
स्वतंत्र भारत में बीरबल सिंह के द्वारा शुरू की गई जौनपुर लोकसभा [Jaunpur Loksabha] की चुनावी बागडोर को इस वक़्त वर्तमान में बसपा के श्याम सिंह यादव संभाल रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट और जानते हैं किसका कब तक रहा कार्यकाल:-
1952 – बीरबल सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1957 – बीरबल सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1962 – ब्रह्मजीत सिंह (भारतीय जनसंघ)
1963 – राजदेव सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1967 – राजदेव सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1971 – राजदेव सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1977 – यादवेंद्र दत्त दुबे (जनता पार्टी)
1980 – अज़ीज़ुल्लाह आज़मी (जनता पार्टी)
1984 – कमला प्रसाद सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1989 – यादवेंद्र दत्त दुबे (भारतीय जनता पार्टी)
1991 – अर्जुन सिंह यादव (जनता दल)
1996 – राज केशर सिंह (भारतीय जनता पार्टी)
1998 – पारसनाथ यादव (समाजवादी पार्टी)
1999- स्वामी चिन्मयानन्द (भारतीय जनता पार्टी)
2004 – पारसनाथ यादव (समाजवादी पार्टी)
2009 – धनंजय सिंह (बहुजन समाज पार्टी)
2014 – कृष्ण प्रताप सिंह (भारतीय जनता पार्टी)
2019 – श्याम सिंह यादव (बहुजन समाज पार्टी)
बता दें कि 17 बार हुए चुनाव में 5 बार कांग्रेस और इतनी ही बार जनसंघ को लेकर भारतीय जनता पार्टी को प्रतिनिधित्व का मौका जनता ने दिया है। इसके अलावा दो बार समाजवादी पार्टी, एक बार जनता दल , दो बार बहुजन समाज पार्टी और एक बार भारतीय लोक दल को मौका मिल चुका है।
पिछले चुनाव में जौनपुर में हुआ था राजनितिक समीकरण
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए SP-BSP में गठबंधन कर लिया था और इस गठबंधन में जौनपुर सीट बीएसपी को मिली थी। वहीं इससे पूर्व 2014 के चुनाव में बीएसपी दूसरे नंबर पर थी और हार-जीत का अंतर करीब-करीब डेढ़ लाख वोटों का था। इसके बाद 2019 के लोकसभा [Jaunpur Loksabha] चुनाव में एसपी-बीएसपी के वोट मिल जाने के बाद BSP के श्याम सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी कृष्ण प्रताप सिंह को हराकर जौनपुर जिले के सांसद बने थे।