• About
  • Advertise
  • EPaper
Tuesday, June 9, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता ने भी तोड़ा दम, 10 मीटर तक बिखरे शवों के अंग

by Kajal Seth
June 9, 2026
in वाराणसी
0
Varanasi
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे थे। हादसे में बाइक चला रहा उनका पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर गांव निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64) और उनकी पुत्री आंचल सोनकर (20) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान पड़ोसी दिनेश सोनकर के रूप में हुई है।

परीक्षा केंद्र जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, आंचल सोनकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रही थीं। मंगलवार सुबह पृथ्वीनाथ सोनकर अपनी बेटी (Varanasi) को परीक्षा दिलाने के लिए पड़ोसी दिनेश सोनकर के साथ बाइक से जौनपुर के लिए निकले थे। बाइक दिनेश चला रहा था। जब वे फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर-जौनपुर बाईपास मार्ग स्थित बेलवा नागापुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

Varanasi: 10 मीटर तक बिखरे शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रक पिता और बेटी को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना (Varanasi) की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों के शवों के अंग सड़क पर करीब 10 मीटर तक बिखर गए। वहीं बाइक चला रहे दिनेश सोनकर ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल दिनेश सोनकर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस (Varanasi) ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाई ने सुनाई संघर्ष और सपनों की कहानी

मृतका के भाई निखिल सोनकर ने बताया कि वह तीन बहनों का इकलौता भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पढ़ाई छोड़कर पिता (Varanasi) के साथ मजदूरी करने लगा था। निखिल ने बताया कि आंचल पढ़ाई में बेहद होनहार थी। परिवार चाहता था कि वह पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी हासिल करे और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए।

उसने भावुक होकर बताया कि रविवार को आंचल परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर घर आई थी और परिवार के साथ अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा कर रही थी। उसे पूरा विश्वास था कि नौकरी मिलने के बाद वह अपने माता-पिता की गरीबी दूर कर सकेगी।

सपनों के साथ बुझ गई जिंदगी

रोते हुए निखिल ने कहा कि किसी को यह अंदाजा नहीं था कि सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाली उसकी बहन और उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने जा रहे पिता दोनों एक ही हादसे में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ जाएंगे। उसने बताया कि पिता बाइक नहीं चला पाते थे, इसलिए उन्होंने पड़ोसी और मित्र दिनेश सोनकर से मदद मांगी थी। इसी कारण दिनेश दोनों को लेकर परीक्षा केंद्र (Varanasi) जा रहा था।

also read

फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल दिनेश सोनकर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई (Varanasi) कर रही है। यह हादसा एक ऐसे परिवार के सपनों को तोड़ गया, जो अपनी बेटी की सफलता के सहारे बेहतर भविष्य की उम्मीद लगाए बैठा था।

Related Posts:

  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
  • Varanasi: दागदार हुई खाकी, 42.50 लाख की लूट के मामले…
  • UP Accident: मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक,…
  • Varanasi: बीमारी का बहाना बनाकर 5 साल BHU में एडमिट…
  • वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले - यूपी बनी सामर्थ्य व…
Previous Post

Varanasi में सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Next Post

Varanasi: मनीष सिंह हत्याकांड में चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने निःशुल्क की पैरवी

Next Post
Varanasi

Varanasi: मनीष सिंह हत्याकांड में चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने निःशुल्क की पैरवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: मनीष सिंह हत्याकांड में चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने निःशुल्क की पैरवी
  • Varanasi: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता ने भी तोड़ा दम, 10 मीटर तक बिखरे शवों के अंग
  • Varanasi में सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Varanasi में भीषण गर्मी का कहर: सोनिका पार्क के पीछे मिला 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव, लू से मौत की आशंका
  • Varanasi: मारकंडेय महादेव मंदिर में चेन स्नेचिंग, महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालु की चेन काटी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद
  • वाराणसी के 50 केंद्रों पर शुरू हुई UP Police भर्ती परीक्षा, 1.32 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा; AI कैमरों से हो रही निगरानी
  • Varanasi: अब शहर से बाहर होंगी मांस-मछली की दुकानें, नगर निगम ने लिया निर्णय, दुकानदारों में हलचल
  • Varanasi: शंकराचार्य घाट स्थित विद्यामठ मंदिर चोरी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सभी सामान बरामद
  • पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, Varanasi को नंबर-1 बनाने की तैयारी
  • Cockroach Janata Party की पहली रैली ने मचाई राजनीतिक हलचल: जंतर-मंतर पर गूंजा युवाओं का हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: मनीष सिंह हत्याकांड में चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने निःशुल्क की पैरवी
  • Varanasi: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता ने भी तोड़ा दम, 10 मीटर तक बिखरे शवों के अंग
  • Varanasi में सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Varanasi में भीषण गर्मी का कहर: सोनिका पार्क के पीछे मिला 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव, लू से मौत की आशंका
  • Varanasi: मारकंडेय महादेव मंदिर में चेन स्नेचिंग, महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालु की चेन काटी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव