Sonbhadra: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अन्तर्गत चहलवा के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक समेत खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
Sonbhadra: दोनों सवारों की मौके पर ही मौत
मृतकों की पहचान सद्दाम हुसैन (32) निवासी खतौली, थाना दुद्धी और रविन्द्र कुमार (27) निवासी कादल, थाना दुद्धी के रूप में हुई है। बताया गया कि पिकअप वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चहलवा (Sonbhadra) के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:- गोली लगने के 12 दिन बाद कारोबारी की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप संख्या JH 03 AL 6554 और हाईवा ट्रक संख्या BR 24 GD 2601 को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना (Sonbhadra) की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
