Varanasi: नरिया और जोल्हा उत्तरी वार्ड में जलनिकासी एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नरिया वार्ड में 82 करोड़ रुपये की लागत से 19 किलोमीटर तथा जोल्हा उत्तरी वार्ड में 103 करोड़ रुपये की लागत से 22 किलोमीटर जलनिकासी एवं पेयजल पाइप लाइन परियोजना का भूमिपूजन किया गया। महापौर अशोक तिवारी और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
परियोजना के तहत नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही वार्ड (Varanasi) के सभी घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है।
जनता की समस्याओं का समाधान हमारा संकल्प : सौरभ
इस अवसर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि काशी की जनता की समस्याओं का समाधान केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं (Varanasi) को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

विधायक ने काशी (Varanasi) की पुरानी जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के प्रति आभार जताया।
ये भी पढ़ें:- लूट व जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
नरिया वार्ड में शिलान्यास पूजन पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल ने किया। वहीं, जोल्हा उत्तरी वार्ड में क्षेत्रीय पार्षद शरद पांडेय ‘मुन्ना’ ने पूजन संपन्न कराया। दोनों स्थानों पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नारियल फोड़कर परियोजना के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की।

