• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल खान-पान

बनाए कम तेल वाला आम का सूखा अचार जो खराब न हो

by Lucknow Tutorial Team
June 13, 2023
in खान-पान, लाइफस्टाइल
0
बनाए कम तेल वाला आम का सूखा अचार जो खराब न हो
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सफर पर ले जाने के लिये और टिफ्फिन में देने के लिये तेल से भरे हुए आचार हमेशा गड़बड़ कर देते हैं। क्योंकी तेल हर बार टिफ्फिन से निकल कर बाकी सामान में लग जाता है। इसी परेशानी को दूर करते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं आम का सूखा आचार। इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये कम तेल और मसालों में बनकर तैयार हो जाता है। तो आप भी इस आसान विधि के साथ आम का सूखा आचार बनाएं और अपने सफर में इसे आसान से पैक करके ले जाएं।


आम का सूखा अचार के लिये आवश्यक सामग्री –
कच्चा आम – 1 किलो
नमक – 2 बड़े चम्मच
हल्दी – 1 बड़े चम्मच
सौंफ – 2 बड़े चम्मच
मेथी दाना – 1 बड़े चम्मच
सरसों के दाने – 2 बड़े चम्मच
सरसों का तेल – 1/3 कप
अजवाइन – 1/2 छोटी चम्मच
हींग – 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
नमक -2 बड़े चम्मच


आम का सूखा आचार बनाने की विधि –
1 किलो कच्चे आम को पानी में 10 घंटे के लिये भिगो कर रख दीजिये। फिर इन्हें धो कर निकाल कर 5-6 घंटे सुखाएं। अब इनका डंठल निकाल कर इनका पल्प निकाल लीजिये, छीलना नहीं है। इन्हें अपने मनपसंद के पीस में काट कर बाउल में डाल लीजिये।


कटे हुए आम के पीस में 2 बड़े चम्मच नमक और 1 बड़े चम्मच हल्दी डाल कर अच्छे से मिलाएं। फिर इसे ढक कर 2 दिन के लिये रख दीजिये, याद रखिये रोज़ एक बार चलाना ज़रूर है। 2 दिन के बाद इन्हें छान कर इनका जूस अलग कर लीजिये और इनके जूस को बाउल में भरकर फ्रिज में रख दीजिये।


अब छलनी से निकाल कर बड़ी ट्रे में आम के पीस अलग-अलग फैला दीजिये। अगर धूप हो तो इन्हें 3-4 घंटे धूप में रख दीजिये। अगर धूप ना हो तो इन्हें पंखे की हवा में 7-8 घंटे या रात भर रख दीजिये। फिर दूसरे दिन इनके सूख जाने पर इन्हें बाउल में डाल लीजिये।


पेन में 2 बड़े चम्मच सौंफ और 1 बड़े चम्मच मेथी दाना डाल कर 1 मिनट मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिये। फिर इन्हें निकाल कर उसी पेन में 2 बड़े चम्मच सरसों के दाने डाल कर लगातार चलाते हुए आधा मिनट भूनिये। इन्हें सौंफ और मेथी दाना के साथ निकाल कर ठंडा कीजिये।


इस बीच उसी पेन में ⅓ कप सरसों का तेल गरम कीजिये। गरम होने पर फ्लेम बंद करके इसमें ½ छोटी चम्मच अजवाइन, ¼ छोटी चम्मच हींग और 1 छोटी चम्मच हल्दी डाल कर अच्छे से मिलाएं। अब मिक्सर जार में भुने हुए सौंफ, मेथी दाना और सरसों के दाने डाल कर दरदरा पीस लीजिये।


सूखे आम के बाउल में दरदरे पिसे मसाले, 1 छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच नमक, ½ कप आम से निकला जूस और मसाले वाला तेल डालिये। इन्हें अच्छे से मिला कर ढक कर 2 दिन के लिये रख दीजिये, याद रखिये रोज़ एक बार चलाना ज़रूर है।

2 दिन के बाद आम का सूखा आचार बन जाएगा। इसमें 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका डाल कर अच्छे से मिला दीजिये। इस तरह आम का सूखा आचार बनकर तैयार हो जाएगा। इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये।


सावधानी –
आचार को कांच के या चीनी मिट्टी के कंटेनर में भरकर रखना है।
कंटेनर गरम पानी से धुला और धूप में सूखा होना चाहिये।
आचार जब भी निकाले साफ-सूखे हाथ और चम्मच से निकालें।

Anupama Dubey

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • capture350123
    Skin Care Tips: तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते…
  • red_chilli_pickles
    खाने के स्वाद के साथ-साथ भूख भी बढ़ा देता है टेस्टी…
  • Orange-Face-Pack123
    चेहरे पर निखार लायेंगे संतरे के ये 4 फेस पैक्स, आज…
  • IMG-20230320-WA0003
    नवरात्रि में पूर्वांचल समेत बिहार के किसानों को PM…
  • maxresdefault (2)123
    ट्राई कीजिए वेज मुग़लाई परांठा रेसिपी
Tags: आम का अचारआम का अचार रेसिपीकम तेल वाला आम का सूखा अचारखान-पानलाइफस्टाइल
Previous Post

Controversy : ससुर-दामाद के विवाद में जीजा ने चालाई साले पर गोली, फिर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला…

Next Post

घर पर बनाए क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो

Next Post
घर पर बनाए क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो

घर पर बनाए क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.