• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

कुपोषण: ओझा व तांत्रिक कर रहे बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

by Abhishek Seth
January 6, 2023
in वाराणसी, स्वास्थ्य
0
कुपोषण: ओझा व तांत्रिक कर रहे बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • तांत्रिक बोला – प्रेतात्मा पी रही बच्चे का खून
  • ओझा ने बच्चे को पहनाया ताबीज

वाराणसी। कुपोषण एक गंभीर समस्या हो चली है। सरकारें अक्सर इसे कम करने के प्रयास करती रहती हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के ओर से भी विभिन्न प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। बावजूद इसके लोग टोना-टोटका और तांत्रिकों का सहारा लेकर फंस रहे हैं। इनमें ग्रामीण ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी लोग ओझा अथवा तांत्रिकों के चक्कर में लोग फंस रहे हैं। कई स्थितियों में ऐसा हुआ है कि लोगों ने इनके चक्कर में पड़कर अपने बच्चों की सेहत ख़राब कर ली। स्वास्थ्य विभाग के ओर से एक सूचना जारी की गई है। जिसमें इन ढोंगियों और आडम्बरों के बारे में बताया गया है। साथ ही कुपोषण से बचाव के उपाय भी बताए गए हैं।

ओझा ने बच्चे को पहनाया ताबीज

वाराणसी के आराजीलाइन स्थित एक गांव में अभिषेक मौर्य नाम के शख्स के 7 महीने के बेटे ने लगभग खाना-पीना सबी छोड़ दिया। ऊपर से आहार लेते ही उसे पाचन की समस्या होने लगी। साथ ही दस्त शूरू हो गए। आहार नली में किसी भी प्रकार का आहार न लेने पर उसका शरीर सूखने लगा।

टोटके की आशंका से परिजनों ने चंदौली के एक गांव में एक ओझा के यहां झाड़-फूंक कराना शूरू किया। ओझा ने बच्चे (ध्रुव) को एक ताबीज पहनाया और कहा कि जैसे-जैसे ताबीज पुराना होगा, बच्चा वैसे वैसे स्वस्थ होता जाएगा। मगर हुआ ठीक इसका उल्टा। जैसे जैसे ताबीज पुराना होता गया, बच्चे की हालत न खाने पीने से और बिगड़ती गई।

पूनम देवी के साथ उनका बेटा ध्रुव

ध्रुव की मां का अनुसार, उसके घर एक आशा कार्यकर्ता ने आकर बताया कि बच्चे को कुपोषण है और उसे ईलाज की आवश्यकता है। आशा ने ध्रुव को पुनर्वास केंद्र (NRC) में 6 दिसंबर को भर्ती कराया। तब उसका वजन 7 .88 किलोग्राम था। भर्ती होने के बाद 14 दिनों तक चले इलाज में ध्रुव का वजन बढ़कर 9 किलोग्राम हो गया।

तांत्रिक ने बताई प्रेत बाधा

महमूरगंज की पूजा की 8 महीने की बेटी संतोषी की भी हालत ध्रुव जैसी ही थी। वजन लगातार कम होने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। तब एक रिश्तेदार के बताने पर वह भेलूपुर में रहने वाले एक तांत्रिक के यहां पहुंची। तांत्रिक ने बताया कि उसकी बेटी पर प्रेत बाधा है।

यह प्रेत उसकी बेटी के शरीर का खून पी रहा है, इसी से वह कमजोर होती जा रही है। प्रेत बाधा को दूर करने के नाम पर, तांत्रिक उससे धन ऐठता रहा। लेकिन बेटी ठीक नहीं हुई।

मां पूजा के साथ उनकी बेटी संतोषी

बेटी के बीमार होने की जानकारी होने पर आशा कार्यकर्ता मंजू उसके घर आई। NRC में 8 दिसंबर को भर्ती कराया। उसका वजन 6 किलो 50 ग्राम था। 14 दिनों के बाद वजन बढ़कर 8 किलोग्राम हो चुका है।

वाराणसी के पं० दीनदयाल उपाध्याय गवर्नमेंट हॉस्पिटल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र की आहार सलाहकार विदिशा शर्मा के अनुसार, ये कहानी व्यक्तिगत किसी एक बच्चे की नहीं है। बल्कि, यहां भर्ती होने वाले उनके जैसे कई बच्चे हैं, जिनके अभिभावक पहले कहीं न कहीं भ्रमित होते हैं। फिर अंत में यहां पर आते हैं। आवश्यकता है, अभिभावकों को जागरूक होने की। कुपोषण की समस्या से जूझ रहे बच्चों की बिगड़ती हालत का सबसे बड़ा कारण झाड़-फूंक और जादू टोना है। पहले अभिभावक इन ओझा और तांत्रिकों के चक्कर में पड़ते हैं। फिर  स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है। बच्चों में कुपोषण का लक्षण नजर आने पर उन्हें तुरंत अस्पताल और NRCले जाना चाहिए।

  • विदिशा शर्मा, NRC, पं० दीनदयाल हॉस्पिटल, वाराणसी.

आहार में पोषक तत्वों क का ठीक ढंग से न शामिल होना भी कुपोषण को जन्म देता है। कुपोषण के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे वे आसानी से कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसके कारण बच्चों में एनीमिया, मानसिक विकलांगता जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। समय रहते इसका ईलाज न कराने पर बच्चों की मृत्यु भी हो सकती है।

  • डॉ० आर० के० सिंह, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट, पं० दीनदयाल हॉस्पिटल वाराणसी.

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
    जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
  • Indian Police
    Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • Banaras News
    Cyber Fraud: इस खूबसूरत डीपी वाली लड़की से बचके रहना बबुआ !
  • pm modi in rajyasabha
    विपक्ष पर मोदी का तंज, कहा- नेहरू महान थे तो परिवार…
Tags: kuposhan
Previous Post

दम घुटने से 2 साल के बच्चे की मौत, परिवार में अन्य की हालत गंभीर

Next Post

‘भारत जोड़ो यात्रा’ केवल यात्रा नहीं, एक मूवमेंट है जो चलता रहेगा : जयराम रमेश

Next Post
‘भारत जोड़ो यात्रा’ केवल यात्रा नहीं, एक मूवमेंट है जो चलता रहेगा : जयराम रमेश

'भारत जोड़ो यात्रा' केवल यात्रा नहीं, एक मूवमेंट है जो चलता रहेगा : जयराम रमेश

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.