• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: 200 CCTV कैमरों से खुली 2 करोड़ की चोरी की गुत्थी, GST अधिकारी के ससुराल में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

by Kajal Seth
July 17, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: शिवपुर क्षेत्र में जीएसटी अधिकारी के ससुराल स्थित मकान में हुई लगभग दो करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। एसओजी वाराणसी और शिवपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों के साथ नकदी बरामद की है। मामले के खुलासे में करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सासाराम निवासी विनोद कुमार का मकान शिवपुर क्षेत्र (Varanasi) में है। उनके दामाद मेरठ में जीएसटी विभाग में कमिश्नर पद पर तैनात हैं। विनोद कुमार 1 जून को परिवार सहित बिहार में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान 3 जून को चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

पुलिस (Varanasi) ने इस मामले में विशाल, रोहित पाल, अमन सेठ और यश सिंह को गिरफ्तार किया है। इनमें विशाल को शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गंगोत्री इंटरमीडिएट कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि इस गिरोह का कथित मास्टरमाइंड चित्रांश उर्फ चीकू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई चोरी की घटनाओं (Varanasi) में शामिल रहे हैं। विशाल के खिलाफ 15 और यश सिंह के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अमन सेठ चोरी के आभूषणों को गलाने और उन्हें ठिकाने लगाने का काम करता था। इसके बाद चोरी के माल को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल चंदौली से चोरी की गई थी। चोरी के बाद आरोपी बाइक को मिर्जापुर में छोड़कर फरार हो गए थे।

Varanasi: बरामद हुए आभूषण और नकदी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 900 ग्राम सोना, डायमंड की बालियां, चैन, अंगूठियां तथा 4.27 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

also read

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का पता चला और पूरी वारदात का खुलासा संभव (Varanasi) हो सका। चोरी की इस बड़ी घटना के सफल अनावरण पर पुलिस टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Posts:

  • Operation Trinetra
    Operation Trinetra: यूपी में पुलिस की तीसरी आंख ने…
  • Dhanteras Market
    Dhanteras Market: बनारस में हर सेक्टर पर लक्ष्मी की…
  • Dhanteras
    Dhanteras: हर सेक्टर पर लक्ष्मी की कृपा, धन की हुई…
  • Varanasi
    Varanasi: आभूषण व्यापारी के कर्मचारी से आभूषण चोरी,…
  • varanasi
    Varanasi: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में…
  • mau
    Mau: व्यापारी संग हुई लूट की घटना का खुलासा, महिला…
Previous Post

22 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, Varanasi में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

Next Post

Sonbhadra: बहन की शादी की तैयारियों के बीच युवक ने लगाई फांसी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Next Post
Sonbhadra

Sonbhadra: बहन की शादी की तैयारियों के बीच युवक ने लगाई फांसी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव