• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, Varanasi को नंबर-1 बनाने की तैयारी

by Kajal Seth
June 6, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश ने देशभर में नई पहचान बनाई है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ. ए.के. शर्मा ने बताया कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए खुद को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और प्रोत्साहन से प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।

वाराणसी (Varanasi) स्थित सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता और समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा घोषित पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश ने चार में से तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार, संबंधित विभागों, बैंकरों, वेंडर्स और अन्य हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Varanasi: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यूपी ने रचा नया कीर्तिमान

उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के सफल संचालन के कारण उत्तर प्रदेश न केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में आगे बढ़ा है, बल्कि लाखों परिवारों को आर्थिक राहत पहुंचाने में भी सफल रहा है। योजना के तहत घरों की छतों पर लगाए जा रहे सोलर पैनलों से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन के माध्यम से लोगों को अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर भी मिल रहा है।

समीक्षा बैठक में वाराणसी (Varanasi) में योजना की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में वाराणसी इस योजना के क्रियान्वयन के मामले में देश में 11वें स्थान पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में वाराणसी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में प्रथम स्थान हासिल कर सकता है।

बैठक में सौर ऊर्जा क्षेत्र के माध्यम से रोजगार (Varanasi) सृजन की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने हनुमंत रिन्यूएबल्स द्वारा संचालित “सोलर दीदी” और “सोलर सखी” पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। कंपनी द्वारा महिलाओं को 14 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अलावा यूपी नेडा और डूडा द्वारा प्रत्येक सोलर इंस्टॉलेशन पर सोलर दीदियों को एक हजार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की गई है। मंत्री ने कहा कि इस तरह की पहलें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी।

महिलाओं को भी मिल रहे रोजगार के अवसर

बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बोलते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों (Varanasi) में प्रतिदिन 20 से 21 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि आंधी, बारिश और तूफान जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण कभी-कभी तार टूटने अथवा अन्य तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, लेकिन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य करती हैं और बिजली आपूर्ति बहाल करती हैं।

also read

कार्यक्रम के दौरान सौर ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों, एजेंसियों और संस्थानों को प्रशस्ति पत्र (Varanasi) प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। ऊर्जा मंत्री ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास प्रदेश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Indian Police
    Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • प्रधानमंत्री
    वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले - यूपी बनी सामर्थ्य व…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • MGKVP Convocation
    MGKVP Convocation: दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं…
Previous Post

Cockroach Janata Party की पहली रैली ने मचाई राजनीतिक हलचल: जंतर-मंतर पर गूंजा युवाओं का हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Next Post

Varanasi: शंकराचार्य घाट स्थित विद्यामठ मंदिर चोरी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सभी सामान बरामद

Next Post
varanasi

Varanasi: शंकराचार्य घाट स्थित विद्यामठ मंदिर चोरी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सभी सामान बरामद

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव