• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल फैशन

ये 5 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे ड्राई स्कैल्प की समस्या से निजात और बालों को बनाएंगे जड़ों से मजबूत

by sudha jaiswal
July 21, 2026
in फैशन, लाइफस्टाइल
0
ये 5 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे ड्राई स्कैल्प की समस्या से निजात और बालों को बनाएंगे जड़ों से मजबूत
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कई बार ड्राई स्कैल्प की समस्या की वजह से भी बालों पर असर पड़ता है

Home Remedies for Dry Scalp: बाल हमारी खूबसूरती में काफी अहम भूमिका निभाते हैं।ड्राई स्कैल्प की वजह से बाल काफी फ्रिजी और बेजान हो जाते हैं। बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं।शरीर में पोषक तत्वों की कमी, डिहाइड्रेशन, धूल-मिट्टी और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के कारण रूखे स्कैल्प की समस्या हो सकती है।

लंबे और घने बाल हर लड़की की ख्वाहिश होती है, लेकिन अक्सर कई समस्याओं की वजह से हमारे बाले खराब होने लगते हैं। धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बाल काफी रूखे और बेजान हो जाते हैं। लेकिन कई बार स्कैल्प की समस्या की वजह से भी बालों पर असर पड़ता है। दरअसल, अगर आपका स्कैल्प रूखा है, तो इससे बालों के पोषण पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

ड्राई स्कैल्प

ड्राई स्कैल्प की वजह से अक्सर बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, जिसकी वजह से वह टूटने भी लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बालों को सुरक्षित रखने के लिए जल्द से जल्द ड्राई स्कैल्प से छुटकारा पाया जाए। कुछ घरेलू उपाय इस समस्या से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं। इन उपयों की मदद से न सिर्फ स्कैल्प की ड्राइनेस कम हो सकती है, बल्कि बाल हेल्दी भी रहते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में –

नींबू है असरदार
विटामिन सी से भरपूर नींबू में विटामिन ई और ए भी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें फोलिक एसिड और फैटी एसिड भी मौजूद रहते हैं। ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करने में यह सभी पोषक तत्व काफी सहायक होते हैं। नींबू का रस बालों में लगाने से न सिर्फ ड्राई स्कैल्प की समस्या से निजात मिलती है, बल्कि यह बालों के विकास के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या में भी काफी लाभकारी है। उंगलियों की मदद से नींबू का रस बालों लगाने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इसे करने से आपको ड्राई स्कैल्प की समस्या से निजात मिलेगी।


बेकिंग सोडा और गुलाब जल है लाभकारी
एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल एजेंट वाले बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी ड्राई स्कैल्प की समस्या से निजात मिल सकती है। यह एजेंट स्कैल्प का पीएच कम करते हैं, जिससे हमारे बालों को नमी मिलती है। बेकिंग सोडा में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इससे 3-4 मिनट मालिश करने के बाद पानी से सिर धो लें।

ऑयलिंग से मिलेगा फायदा

ऑयल मसाज ड्राई स्कैल्प से छुटकारा पाने का सबसे सरल और असरदार उपाय है। किसी भी नैचुरल ऑयल जैसे कोकोनट ऑयल, जोजोबा ऑयल, ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल से स्कैल्प की मसाज करने से काफी फायदा मिलता है। ये ऑयल स्कैल्प को हाइड्रेट करने के साथ ही सिर में गंदगी जमा होने से भी रोकते हैं। गुनगुने तेल से मालिश करने से काफी फायदा मिलेगा।


विटामिन-ई कैप्सूल दे स्कैल्प को नमी

विटामिन-ई कैप्सूल स्किन के साथ ही हमारे बालों के लिए भी काफी गुणकारी है। रूखे स्कैल्प को नमी देने के साथ ही यह बालों की ग्रोथ के लिए भी काफी उपयोगी है। विटामिन-ई कैप्सूल में मौजूद तेल को बाहर निकाल कर इससे स्कैल्प की मसाज करें औ फिर घंटे भर बाद हेयर वॉश कर लें।


एलोवेरा जेल का करें यूज़

एलोवेरा कई तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है। हमारी त्वचा के साथ ही यह हमारे बालों के लिए भी काफी गुणकारी है। एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर एलोवेरा हमारी त्वचा को हाइड्रेट करने में काफी मददगार है। वहीं, बात करें रूखे स्कैल्प की तो इसे लगाने से स्कैल्प में नमी बनी रहती है। एलोवेरा के पत्तों से फ्रेश जेल निकालने बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब इसे बालों और स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें। 15-20 मिनट बाद बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इस प्रक्रिया को करने से फायदा मिलेगा।

Related Posts:

  • download123
    हेयर स्‍पा ट्रिटमेन्ट लेने से पहले जान ले ये 5 जरूरी…
  • download (3)123
    अन्य पोषक तत्वों की तरह शरीर में पानी भी है बालों के…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • dehydration
    आपकी बॉडी हो गई है डिहाइड्रेट तो अपनाएं ये 5 घरेलू…
  • 2021_7image_13_50_025996921trfgvc123
    बालों को डैमेज से रिपेयर कर, इनको बनायेंगे…
  • 10_19_442191220hair-dye-ll123
    हेयर डाई करने से हो जाती है स्किन एलर्जी तो इन घरेलू…
Tags: Home Remedies for Dry Scalpड्राई स्कैल्प के लिए 5 घरेलू नुस्खेलाइफस्टाइल
Previous Post

सोयाबीन इम्यूनिटी बढ़ाने में है लाभकारी इसे डायट में जरूर करें शामिल

Next Post

बारिश के मौसम में गलती से भी अपने खानपान में न शामिल करें ये 4 चीजें,हो सकते हैं बीमार

Next Post
बारिश के मौसम में गलती से भी अपने खानपान में न शामिल करें ये 4 चीजें,हो सकते हैं बीमार

बारिश के मौसम में गलती से भी अपने खानपान में न शामिल करें ये 4 चीजें,हो सकते हैं बीमार

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.