• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

तहसील अधिकारियों के कारण पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हो सकते हैं हजारों किसान 

by Lucknow Tutorial Team
June 7, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
तहसील अधिकारियों के कारण पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हो सकते हैं हजारों किसान 
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील अधिकारियों की लापरवाही के चलते तहसील क्षेत्र के करीब 10 हजार से अधिक किसान केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित होते दिखाई दे रहे हैं। इसका कारण यह है कि सरोजनीनगर क्षेत्र के सभी किसानों का भूलेख अंकन कार्य कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भंडार पर डाटा फीड कर तहसील तो भेज दिया गया, लेकिन तहसील अधिकारी उसकी एक्सएमएल फाइल बनाकर तहसीलदार लॉगिन से पीएम किसान पोर्टल पर अभी तक अपलोड नहीं किए हैं। बताते चलें कि किसानों के सम्मान और उनकी आमदनी को दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि जैसी महत्वकांक्षी योजना चलाई जा रही है। जिसके लिए भूलेख अंकन करने के साथ ही नए किसानों का ओपन सोर्स पंजीकरण होना जरूरी है।

साथ ही तहसील स्तर पर उसकी एक्सएमएल फाइल बनाकर पूरा डाटा तहसीलदार लॉगइन से पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड होना है। लेकिन सराय सहजादी के किसान कमलेश, हरिनाम, अमावा के चंद्रकांत, परवर पश्चिम के कन्हैया लाल, मवई पड़ियाना के श्याम सिंह यादव, बेंती के प्रेमचंद, सहिजनपुर के जयकरन, गोंदौली के गुरशरन और सुंदरलाल, अमावा के हरिश्चंद्र सहित करीब 7000 किसानों को अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस योजना की कई किश्तों का लाभ नहीं मिल पाया है। इतना ही नहीं बताते हैं कि करीब 3400 अन्य किसानों ने ओपन सोर्स (जन सेवा केंद्र आदि) से अपने-अपने रजिस्ट्रेशन कराकर सरोजनीनगर तहसील में पूरा डाटा भेज दिया। लेकिन इन किसानों का भी डाटा अभी तक पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया।

हालाकि इस बारे में सरोजनीनगर ब्लॉक के एडीओ (कृषि) त्रिभुवन राय का कहना है कि उनके यहाँ से किसानों का डाटा फीड कर सभी दस्तावेज और डाटा तहसील को भेजने के बाद इसके बारे में सरोजनीनगर एसडीएम और तहसीलदार को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। उनका कहना है कि किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त इसी माह जून में आने वाली है। अगर तहसीलदार लॉगइन से पीएम किसान पोर्टल पर डाटा अपलोड ना हुआ तो अगली किस्त से किसान वंचित रह सकते हैं। उधर इस मामले को लेकर किसान आए दिन राजकीय कृषि बीज भंडार और सरोजनीनगर तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि अगर 3 दिनों के भीतर समस्या का निस्तारण न किया गया तो वह जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत करेंगे। वहीं इस मामले में सरोजनीनगर एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।

sudha jaiswal

Related Posts:

  • Farmer Problems
    Farmer Problems: ‘नलकूप खराब, टेल तक पानी नहीं,…
  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
    जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • GEHUn
    बिगड़े मौसम के सख्त तेवर ने अन्नदाताओं को कहीं का…
  • 24SC10
    PM Modi Varanasi Visit: देश का पहला अर्बन…
Previous Post

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का लखनऊ दौरा

Next Post

मोटर यानों की स्क्रैपिंग के लिए आरवीएसएफ की सुविधा उपलब्ध: दयाशंकर सिंह

Next Post
मोटर यानों की स्क्रैपिंग के लिए आरवीएसएफ की सुविधा उपलब्ध: दयाशंकर सिंह

मोटर यानों की स्क्रैपिंग के लिए आरवीएसएफ की सुविधा उपलब्ध: दयाशंकर सिंह

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.