• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पत्नी और बेटी को मार डालाने के बाद खुद लगा ली फांसी

by Lucknow Tutorial Team
March 20, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
पत्नी और बेटी को मार डालाने के बाद खुद लगा ली फांसी
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उन्नाव। रविवार देर रात एक युवक ने पत्नी और 4 महीने की बेटी की हत्या करके खुद फांसी लगा सुसाइड कर लिया। पत्नी और बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला। दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई। उसी कमरे में पति फंदे पर लटका था। यह घटना उन्नाव के मजरा रूद्वी खेड़ा गांव की है। वारदात का पता तब चला जब युवक के माता-पिता देवी जागरण से रात में घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कोई जवाब नहीं आया।

काफी देर तक गेट नहीं खुलने के बाद शक हुआ। आस-पास के लोगों को बुलाया गया। फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गेट तोड़कर अंदर गई, तो तीनों के शव मिले। मृतक युवक का नाम मोहन कुमार (35), जबकि पत्नी का नाम सीमा (30) था। पुलिस ने बताया कि कमरे की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि मोहन ने पहले पत्नी और बच्ची की हत्या की। फिर खुद जान दी। मृतक के पिता श्यामलाल लेखपाल पद से रिटायर हैं। उन्होंने बताया गांव में देवी जागरण था। वह पत्नी के साथ वहीं गए थे। वापस लौटे, तो यह सब हो गया। मोहन की शादी भगवंत नगर चौकी क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी सीमा से हुई थी। दोनों की चार माह की बच्ची थी। उन्होंने आशंका जताई कि मोहन का पत्नी से विवाद हुआ होगा। इसके बाद इतनी बड़ी घटना हो गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि दो साल से मोहन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। खाना खाने को बुलाया दरवाजा नहीं खुला
मोहन के बगल में ही उसके छोटे भाई का घर है। मोहन के अलावा 3 भाई और हैं। पिता श्यामलाल और मां शांति देवी उसके साथ ही रहते हैं। उन्होंने बताया, देर रात बहू और बेटे को खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन, कोई भी नहीं बोला। तब पुलिस को बुलाया गया।

सूचना पर बारासगवर थानाध्यक्ष राजपाल सरोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटा कर खोलने का प्रयास किया, जब कोई नहीं बोला तो दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो बेटे का शव फांसी के फंदे से और पत्नी और बेटी का शव नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही कुल्हाड़ी मौके से बरामद हुई। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। कमरे के अंदर से खून समेत कई अन्य सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। मृतक के छोटे भाई सोहन ने बताया मोहन की शादी 25 नवंबर 2021 को हुई थी। मोहन घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी और मजदूरी करता था। वह मानसिक रूप से बीमार था। होली पर उसकी तबीयत खराब हुई थी। पास के ही एक मेडिकल स्टोर से दवा लाकर खा था। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया, रुदी खेड़ा गांव में कल रात एक युवक ने अपनी पत्नी और 4 माह के बच्चे की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने रिर्पोट दर्ज कर लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसमें जो कानूनी कार्रवाई बनती है, उसको पूरा करेंगे। ऐसे मामलों में जब कोई व्यक्ति खुद ही घटनाओं का अपराध करता है, तो 174 के तहत इसकी जांच की जाती है। रिर्पोट पिता की तहरीर के आधार पर लिखी गई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक मानसिक अवसाद से परेशान था, जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया है।

sudha jaiswal

Related Posts:

  • Indian Police
    Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
  • सनसनीखेज
    सनसनीखेज : 8 साल के मासूम समेत एक ही परिवार के तीन…
  • RK-1
    हमेशा लड़के ही गलत नहीं होते: ट्विटर हैंडल से चार…
  • Sawan First Somvar
    Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
  • noyda
    अग्निवीर परीक्षा में फेल होने पर युवक ने की…
  • lady attempt sucide
    पति की नाईट पार्टी से परेशान महिला फंदे से लटकी
Previous Post

लखनऊ और कानपुर में बरसात व वाराणसी में गिरे ओले

Next Post

यूपी में 20 नए हाईटेक जेल के निर्माण की कार्रवाई शुरू

Next Post
यूपी में 20 नए हाईटेक जेल के निर्माण की कार्रवाई शुरू

यूपी में 20 नए हाईटेक जेल के निर्माण की कार्रवाई शुरू

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.