• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर विकास मंत्री

by Lucknow Tutorial Team
May 19, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर विकास मंत्री
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बरसात से पहले कराएं सभी नाले-नालियों की मशीनों से सफाई : एके शर्मा
फैजुल्लागंज के बाद अब किला मोहम्मदी नाले की सफाई पर जोर
नगर विकास मंत्री ने जोन 5 और 8 क्षेत्र के नालों का स्थलीय निरीक्षण किया

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बरसात से पहले ही जल भराव और गंदगी जैसी समस्याओं से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार को जोन 5 और 8 क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और किला मोहम्मदी ड्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री शर्मा ने बारिश के पहले शहर के सभी नाले-नालियों और सीवर की मशीनरी द्वारा सम्पूर्ण सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। वहीं रिहायशी इलाकों में नालियों की सफाई और गंदगी से मुक्ति के लिए दिन में 2 बार और व्यावसायिक क्षेत्रों में 3 बार साफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, इस दौरान मंत्री शर्मा ने शहरवासियों से कूड़े को कहीं भी फेकने की जगह दरवाजे पर आने वाली कूड़ा गाड़ी को ही देने की अपील की।

नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पकरी पुल के समीप बने नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि नाले के किनारे झाड़ियों, पेड़ पौधों का उगना, लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जाना, नाले का सही से निर्माण न होना तथा लोगों द्वारा नाले में कूड़ा-कचरा डालना आदि कारणों से जल निकासी में व्यवधान उत्पन्न होता है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को बारिश से पहले इन सभी कमियों को दूर कर उचित सुधार करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने हिंद नगर स्थित एलडीए कालोनी के पास बने नाले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाले की सफाई के निर्देश के साथ ही क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जलजमाव व गंदगी न होने पाए इसके निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आशियाना स्थित खजाना मार्केट, सेक्टर एन-1 पहुंचे। जहां उन्होंने सीवेज पंपिंग स्टेशन और किला मोहम्मदी ड्रेन नाले का निरीक्षण किया। यह वह जगह है जहां सभी नाले आकर मिलते हैं और जोन 5 व 8 क्षेत्र के पानी को शहर से बाहर निकालते हैं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री एके शर्मा ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी नालों की मरम्मत और जरूरी तकनीकी निर्माण कर सफाई व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने औरंगाबाद बाईपास से निकलने वाले किला मोहम्मदी ड्रेन नाले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान औरंगाबाद पुलिस चौकी के समीप पहुंचकर वहां से गुजरने वाले नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी आग्रह किया है कि वे भी अपना कार्य बहुत ही ईमानदारी और तत्परता के साथ निरंतर करते रहे, जिससे किसी भी प्रकार के जलभराव और जल निकासी की समस्या का सामना आम जनमानस को न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगरायुक्त अभय पांडे, चीफ इंजीनियर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

sudha jaiswal

Related Posts:

  • aakk
    लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने स्वयं नाली की…
  • IMG-20230624-WA0029
    ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त रखने को नगर आयुक्त ने…
  • nagr nigam
    महापौर ने लखनऊ नगर की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था को…
  • auchak
    लखनऊ के पटेल नगर में जल्द ही मिलेगा जल भराव की…
  • a
    सावन के धार्मिक आयोजन एवं कांवड़ यात्रा को देखते…
  • upneda
    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में नवीनीकृत ऊर्जा का योगदान…
Previous Post

Gyanvapi Row: SC ने कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर लगाई रोक, जज बोले – अभी संभलकर चलने की ज़रूरत

Next Post

अवधेश राय हत्याकांड में बहस पूरी, वीसी के जरिए हुई मुख़्तार की पेशी

Next Post
अजय राय की मजबूत गवाही रंग लाई

अवधेश राय हत्याकांड में बहस पूरी, वीसी के जरिए हुई मुख़्तार की पेशी

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.