• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Gyanvapi Row: SC ने कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर लगाई रोक, जज बोले – अभी संभलकर चलने की ज़रूरत

by Abhishek Seth
May 19, 2023
in देश-विदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद में मिले शिवलिंगनुमा आकृति के साइंटिफिक सर्वे और कार्बन डेटिंग के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी  है। SC ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कहा है, ‘इस मामले में जल्दीबाजी ठीक नहीं है। हमें संभलकर चलने की ज़रूरत है। हाईकोर्ट के आदेश की बारीकी से जांच करने के बाद ही इस पर कोई कदम उठाया जा सकता है।

हाईकोर्ट के कथित शिवलिंग के साइंटिफिक सर्वे और कार्बन डेटिंग के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद प्रबंधन समिति की ओर से वकील हुजेफा अहमदी ने SC में यह याचिका दायर की। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने इसकी सुनवाई की। स मामले में हिंदू पक्ष पहले ही उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल कर चुका है। केविएट से तात्पर्य है कि उनका पक्ष सुने बिना किसी भी प्रकार का कोई आदेश न पारित किया जाए।

12 मई को HC ने ज्ञानवापी (Gyanvapi) में मिले कथित शिवलिंग की ASI जांच के दिए थे आदेश

इससे पहले 12 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग और साइंटिफिक सर्वे का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि यह कैसे होगा। इस पर वाराणसी कोर्ट निर्णय लेगा। उन्हीं की निगरानी में यह काम किया जाएगा।

ASI सर्वे की रिपोर्ट पर किया जाय विचार

हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि कोर्ट कोई आदेश दे तो उससे पहले ASI सर्वे की रिपोर्ट को मंगाकर एक बार उस पर विचार किया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम ASI की रिपोर्ट को भी देखेंगे। CJI ने कहा कि पहले हम परिस्थिति को देखेंगे। हमें इस मामले को बेहद सावधानी से डील करना होगा।

Gyanvapi
तस्वीर 4 वर्ष पुरानी है, जब कॉरिडोर का निर्माण चल रहा था.

मस्जिद समिति के वकील हुजैफा अहमदी ने जज की तारीफ की और कहा कि वह स्थिति को वाकई समझ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को इस मामले पर अगली सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा कार्बन डेटिंग के आदेश को अगली सुनवाई तक लागू नहीं किया जाएगा। कार्बन डेटिंग पर यूपी और केंद्र सरकार सरकार को अपना जवाब दाखिल करना होगा।

वाराणसी कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञानवापी (Gyanvapi) से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई हुई। पहले मामले में ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर के साइंटिफिक सर्वे वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी को आपत्तियां दाखिल करनी थी, लेकिन किसी तरह की कोई आपत्ति दाखिल नहीं हुई।

मामले में कोर्ट ने 22 मई को सुनवाई की अगली तारीख दी है। दूसरा मामला ज्ञानवापी (Gyanvapi) के सभी 7 केसों को एक साथ सुने जाने और उनका शेड्यूल तय करने को लेकर था। इसमें कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी। वहीं, तीसरा मामला श्रृंगार गौरी केस के उत्तराधिकारी चुनने को लेकर था। कोर्ट ने इसमें भी 22 मई को सुनवाई की तारीख दी है।

Related Posts:

  • Gyanvapi
    Gyanvapi Survey Order: ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर HC…
  • Gyanvapi PIL
    Gyanvapi ASI Survey: वैज्ञानिक सर्वे से सामने आएगा…
  • Gyanvapi
    Gyanvapi ASI Survey Order: ज्ञानवापी परिसर के ASI…
  • Gyanvapi ASI Survey
    Muslim Boycotted ASI Survey: मुस्लिम पक्ष ने ASI…
  • Carbon Dating
    Carbon Dating : ज्ञानवापी मामला पहुंचा सुप्रीम…
  • Gyanvapi PIL
    Gyanvapi Survey Started: अयोध्या की तर्ज पर…
Tags: gyanvapigyanvapi masjidgyanvapi row
Previous Post

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य 12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

Next Post

बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर विकास मंत्री

Next Post
बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर विकास मंत्री

बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर विकास मंत्री

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.